{"_id":"60943db18ebc3eb2ab55c83e","slug":"20-deaths-in-five-days-from-corona-recovery-rate-increased-by-11-2-charkhidadri-news-rtk607462041","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच दिन में 20 मौते, 11.2 फीसदी बढ़ा रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच दिन में 20 मौते, 11.2 फीसदी बढ़ा रिकवरी रेट
विज्ञापन
मई में कोरोना संक्रमितों की मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं। पांच दिनों में 20 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। राहत की बात यह है कि पिछले तीन माह में पहली बार पांच दिनों में संक्रमण दर से रिकवरी रेट अधिक रहा है। एक से पांच मई तक जिले में 278 संक्रमित मिले हैं, जबकि 399 स्वस्थ हुए हैं।
एक मई की स्थिति पर अगर गौर करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 2404 थी। 668 केस एक्टिव थे, जबकि कुल 1697 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। एक मई तक जिले में 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। पांच मई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2682 पहुंच चुकी है। पांच मई तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 2196 पर पहुंच गया। संक्रमण दर की बजाय रिकवरी रेट ज्यादा होना राहत की बात है। मई में जिले का रिकवरी रेट 11.28 की बढ़ोतरी के साथ 81.87 पर पहुंचा गया है। एक मई को जिले का ओवरऑल रिकवरी रेट 70.59 फीसदी था।
जिले में अप्रैल 2020 से पांच मई 2021 तक कोरोना जांच के लिए 161441 सैंपल लिए गए। पांच दिनों में 2735 से सैंपल लिए गए हैं। इस समयावधि में 1263 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। एक से पांच मई तक जो 20 मौतें हुई हैं, जिनमें 11 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। 80 फीसदी मृतक ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में ज्यादा है संक्रमण दर
मई में शहर में 105 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को एक ही दिन में शहर में 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके अलावा झोझूकलां, बाढड़ा, बौंदकलां क्षेत्र के गांवों में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।
स्वस्थ होने वाले 90 प्रतिशत संक्रमित थे होम आइसोलेट
पांच दिन में जो 399 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, उनमें से 90 प्रतिशत होम आइसालेट थे। उन्होंने गाइडलाइन का सही से पालन कर न केवल परिजनों को संक्रमित होने से बचाया, बल्कि खुद भी कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। पांच मई तक 427 एक्टिव केस थे, जिनमें से 303 होम आइसोलेट और 124 संक्रमित कोविड और नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।
पांच दिनों में संक्रमित मिले मामलों में ज्यादातर 25 से 40 वर्ष की उम्र के
एक दिन में सर्वाधिक 117 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड भी पांच मई को बना है जबकि इसी दिन एक ही दिन में 190 संक्रमित भी स्वस्थ हुए। मई में जो 278 नए संक्रमित मिले हैं उनमें 70 फीसदी 25 से 40 वर्ष तक की उम्र के हैं।
होम आइसोलेशन के समय में इन बातों का रखेंगे ख्याल तो हारेगा कोरोना
- जितना हो सके खुद को किसी परिजन के संपर्क में न आने दें। जरूरत पड़ने पर केवल एक ही परिजन के संपर्क में आएं।
- नियमित तौर पर दवाओं का सेवन करें और पौष्टिक आहार लेते रहें। तरल पदार्थ का भी समय-समय पर सेवन करते रहें।
- एकांत में नियमित योग और प्राणायाम करें। इसके अलावा अपनी सोच सकारात्मक रखें और कोरोना को खुद पर हावी न होने दें।
इन नंबरों पर कॉल कर ले सकते हैं मदद
जिले में अगर किसी भी व्यक्ति को लक्षण नजर आएं तो इन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसे केस में तुरंत समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक की राय लें। अगर कोरोना सैंपल देते हैं तो खुद को होम आइसोलेट कर लें और रिपोर्ट आने तक दूसरों के संपर्क में न आएं। अगर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो नागरिक अस्पताल में 01250-222200 और कोविड कंट्रोल रूम में 01250-222333 पर कॉल कर सकते हैं। कोरोना नोडल अधिकारी गौरव भारद्वाज से 97290-11443 पर संपर्क किया जा सकता है।
वर्जन::
मई में रिकवरी रेट काफी बढ़ा है, जो अच्छी बात है। कोरोना को हराने के लिए होम आइसोलेशन के समय गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।