फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 buses could not run on 10 routes, protesters also got entangled with young drivers

10 रूटों पर नहीं दौड़ पाई 20 बसें, प्रदर्शनकारी युवा वाहन चालकों से भी उलझे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 buses could not run on 10 routes, protesters also got entangled with young drivers
चरखी दादरी। अग्निपथ के विरोध में वीरवार को युवाओं के सवा तीन घंटे तक रोड जाम रखने के कारण दस लोकल रूटों पर 20 बसों का संचालन नहीं हो पाया। इतना ही नहीं चंडीगढ़ रूट की बस भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हो पाई। बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

युवाओं के प्रदर्शन से सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। सुबह 10:55 बजे युवाओं ने बस स्टैंड का वर्कशॉप के साथ लगता गेट बंद कर दिया। इसी दौरान गेट के बाहर पहुंची पंजाब रोडवेज की एक बस के आगे युवा लेट गए। इसके चलते चालक को बस वापस ले जानी पड़ी। युवाओं ने दोपहर 12:45 पर जाम खोला। युवाओं के वहां से जाने के बाद ही बसों का संचालन हो पाया। वहीं, कुछ राजनैतिक दलों समेत जनसंगठनों के नुमाइंदे भी युवाओं के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। इनमें कांग्रेस नेता अजीत सिंह फौगाट व राजू मान, कृष्ण फौगाट व जयभगवान मस्ताना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इन रूटों की बस सेवाएं रहीं प्रभावित
बस स्टैंड के ठीक सामने रोड जाम रहने से कनीना, सतनाली, भिवानी, रोहतक, झज्जर, बेरी, झोझू, कादमा, महेंद्रगढ़, बहु झोलरी आदि रूटों की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। भिवानी, रोहतक, झज्जर, सतनाली और महेंद्रगढ़ रूट पर चलने वाली बसों की दो-दो ट्रिप मिस करनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से लघु सचिवालय में देंगे धरना
युवाओं ने जाम खोलने से पहले अपने अगले कदम की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने बताया कि 17 जून से वो लघु सचिवालय में धरना शुरू करेंगे और 20 जून को दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। इस प्रदर्शन में पूरे देश से युवा भाग लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed