फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 umc made in 12 exam

Charkhi Dadri News: जेब व पेपर बोर्ड में पर्ची छिपाने पर दो विद्यार्थियों के यूएमसी बने

Sat, 15 Mar 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
2 umc made in 12 exam
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में जांच के लिए पहुंचा प्रश्नपत्र उड़नदस्ता। स्रोत: सूत्र
पेज चार के लिए :::
विज्ञापन

फोटो-26
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में जांच के लिए पहुंचा प्रश्नपत्र उड़नदस्ता। स्रोत : विभाग
- जिले की सात टीमों ने जांचे 35 परीक्षा केंद्र, एक केंद्र पर बने यूएमसी तो अन्य जगहों पर शांत रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले में शनिवार को कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का रसायन विज्ञान और कॉमर्स संकाय की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा रही। सभी केंद्रों पर लगभग स्थिति अच्छी रही, लेकिन, एक केंद्र पर दो यूएमसी बनाए गए।


शनिवार को कक्षा 12वीं की तीन विषय की परीक्षा रही। इनमें से जिले में दो विषय की परीक्षा मुख्य रही। वहीं, नकल रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कोई भी बाहरी हस्तक्षेप नहीं हो पाया। हर केंद्र पर पुलिस बल की पूरी तैनाती की गई है। पूरे जिले में एसडीएम की दो टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में परीक्षा में केंद्रों पर दबिश दी जा रही है। छिपे नकल तंत्र को टीमें उजागर कर रही हैं। शनिवार को टीम ने शहर के तीन केंद्रों पर जांच की। इसके बाद टीम ने बौंदकलां, अचीना, रानीला, सांवड़, मोरवाला, सरुपगढ़-सांतौर, चांगरोड़, पैंतावास कलां, बिरही कलां समेत 35 केंद्रों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता के अलावा एसडीएम, डीईओ, नोडल अधिकारी व बीईओ की टीमें बनाई गईं। सभी ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार जांच की। सायं साढ़े तीन बजे टीम ने निरीक्षण कार्य पूरा किया।



इस दौरान बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता टीम दोपहर को गांव चांगरोड़ परीक्षा केंद्र पर पहुंची। यहां पर टीम एक कक्ष में गई और विद्यार्थियों की संदेह के आधार पर जांच की। तलाशी के दौरान टीम को एक विद्यार्थी के पेपर बोर्ड में पर्ची छिपी मिली और दूसरे विद्यार्थी की जेब से पर्ची बरामद हुई। इसके बाद टीम ने दोनों की उत्तरपुस्तिका ले ली और यूएमसी बनाकर परीक्षा केंद्र से बाहर किया गया। शहर के परीक्षा केंद्रों पर नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। शांतिप्रिय माहौल में परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं।

वर्जन :
शनिवार को सभी टीमों ने मिलकर 35 केंद्र जांचे। 34 केंद्रों पर व्यवस्था अच्छी मिली। चांगरोड में नकल रोकने के लिए व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन, दो विद्यार्थियों के पास पर्ची पाई गई। इनके यूएमसी बनाए गए हैं। बाकी पुलिस प्रशासन का बाहरी हस्तक्षेप रोकने में अच्छा सहयोग मिल रहा है।
-ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी, बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed