फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 thieves arrested

Charkhi Dadri News: जनरल स्टोर में चोरी करने के दो आरोपी काबू

Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
2 thieves arrested
क्राइम फॉलोअप:
विज्ञापन

28 सितंबर की सांजरवास स्थित दुकान में आरोपियों ने की थी वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांजरवास स्थित एक जनरल स्टोर पर चोरी करने मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सांजरवास निवासी सबाद्दीन व शोहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए बौंदकलां पुलिस हिरासत में रखा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर माह में सांजरवास निवासी विनोद ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसने गांव के बस अड्डे पर जनरल स्टोर बनाया हुआ है। इसमें वह चप्पल, जूते, कपड़े व दैनिक उपयोग का सामान बेचता है। 28 सितंबर की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे ताला टूटा हुआ और सामान की जांच करने कपड़े, जूते-चप्पल व शैंपू और 1000 रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन

बाद में उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी की जांच की तो चार व्यक्ति चोरी करके बाहर जाते दिखे। इसमें उसने तीन चोरों पहचान लिया और पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस ने आरोपियों को काबू कर हिरासत में लिया। सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed