फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 injured in accident

Charkhi Dadri News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक पीजीआई रेफर

Fri, 23 Aug 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
2 injured in accident
लोहारू रोड पर पांडवान गांव के समीप वीरवार दोपहर हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-लोहारू रोड पर गांव पांडवान के पास वीरवार को दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक घायल संदीप राजस्थान के गांव भामला का और दूसरा घायल विनय बिरहीकलां का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय संदीप जेबीटी की तैयार कर रहा है। वीरवार को उसकी दादरी के आदर्श स्कूल में परीक्षा थी। इसके लिए वह घर से बाइक लेकर चला था। दूसरी ओर 25 वर्षीय विनय दादरी किसी काम के लिए बाइक लेकर आया था। दोपहर को घर लौट रहा था। जब दोनों गांव पांडवान के पास पहुंचे तो उनकी बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसों में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद राहगीरों ने उनको संभाला व उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से विनय को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 32
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल संदीप। संवाद
फोटो -33
घटनास्थल पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed