फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 buffaloes stolen

Charkhi Dadri News: कमरे का ताला तोड़कर चुराई पशुपालक की दो भैंस

Wed, 05 Feb 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
2 buffaloes stolen
लोहरवाड़ा निवासी पशुपालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला, सीसीटीवी में कैद हुए पिकअप सवार पशु चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोहरवाड़ा गांव निवासी पशुपालक कपूर सिंह की पिकअप में सवार होकर आए व्यक्ति दो भैंस चोरी कर ले गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए और पशुपालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पशुपालक कपूर सिंह पुत्र बदलूराम ने बताया कि वह खेती करता है। घर के साथ ही भैंस बांधने का कमरा बनाया हुआ है। प्रतिदिन की तरह चार फरवरी की शाम उसने दो भैंस और एक कटड़ी कमरे में बांधी थी। उसके बाद घर जाकर सो गया था। पांच फरवरी की सुबह जब वह भैंसों को चारा डालने के लिए घर से बाहर आया तो पशुओं के कमरे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

कपूर सिंह ने बताया कि जब उसने अंदर जाकर देखा तो दो भैंस चोरी मिलीं। इसके बाद उसने मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो चोर पिकअप गाड़ी में उसकी भैंस ले जाते दिखे। पुलिस शिकायत में कपूर ने बताया कि चोरी हुई एक भैंस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed