{"_id":"682a35155fd838792f04f186","slug":"2-arrested-in-operation-akraman-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137203-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन आक्रमण : दो युवकों से दो अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन आक्रमण : दो युवकों से दो अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद
Mon, 19 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत पुलिस की 20 टीमों ने संदिग्ध जगहों पर दबिश दी। मुहिम के तहत दो उद्घोषित अपराधियों समेत तीन आरोपियों को काबू किया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए रविवार को जिला पुलिस की तरफ से ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। अभियान के दौरान जिला पुलिस ने अवैध हथियार धारकों सहित सट्टाबाजों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग पर्यवेक्षण अधिकारियों के नेतृत्व में 20 टीमें बनाईं। इन टीमों में 104 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया। टीमों ने हिस्ट्रीशीटर, पीओ, बेल जंपर, नशा तस्कर व अन्य संदिग्धों पर नजर रखी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान थाना शहर दादरी की टीम ने सट्टेबाज को काबू किया और उससे 1220 रुपये बरामद किए। सीआईए की टीम ने घसोला मोड़ से सोनीपत जिले के गांव सिलाना निवासी नरेंद्र को अवैध पिस्तौल, 4 कारतूस व एक खाली खोल के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना बौंदकलां पुलिस टीम ने साकरोड़ रोड से एक युवक को अवैध पिस्तौल व एक कारतूस के साथ काबू किया। स्पेशल स्टाफ दादरी पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में फरार दो उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।