फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.93 crore budget released for construction of BDPO office: Naina Chautala

बीडीपीओ कार्यालय के निर्माण लिए 2.93 करोड़ का बजट जारी: नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
2.93 crore budget released for construction of BDPO office: Naina Chautala
चरखी दादरी। बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने मंगलवार को दादरी स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के भवन का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ 93 लाख की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बाढड़ा में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 28 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही हलके की सड़कों के निर्माण के लिए 132 करोड़ 63 लाख रुपये जारी कराए गए है। तकरीबन आठ करोड़ 70 लाख रुपये अनुसूचित वर्ग की चौपालों पर खर्च होने है। पेयजल व्यवस्था के लिए छह करोड़ की राशि आवंटित हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। जजपा संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, संजीव मंदौला, हलका अध्यक्ष राजेश सांगवान, शीला भ्याण, राजेश फौगाट, रामनिवास मिर्च, धर्मराज फौगाट, मनफूल शर्मा, रविंद्र चरखी, ओमधारा श्योराण, कैलाश पालड़ी सूरज बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed