फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.10 lakh rupees stolen from a bag kept in a bike bag

बाइक के बैग में रखा रुपयों से भरा थैला चोरी

Sat, 13 Feb 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
2.10 lakh rupees stolen from a bag kept in a bike bag
पशुओं के लिए बिनौले खरीदने पुरानी अनाज मंडी में आए तिवाला निवासी एक व्यक्ति की बाइक से अज्ञात ने रुपयों से भरा थैला निकाल लिया। थैले में 2.10 लाख की नकदी समेत अहम दस्तावेज थे। बाइक सवार ने पांडवान अड्डे पर पहुंचने के बाद बाइक में रखा नकदी से भरा थैला संभाला तो चोरी मिला। इसके बाद पीड़ित सिटी थाना पहुंचा और लिखित शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तिवाला निवासी हुक्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक पर दादरी आया था। उसने लोहारू रोड स्थित पीएनबी शाखा से एक लाख तीस हजार रुपये निकलवाए थे। जबकि 80 हजार रुपये उसके पास पहले से थे। हुक्म सिंह ने बताया कि 2.10 लाख की नकदी उसने एक थैले में डालकर बाइक के बैग में रख दी।
विज्ञापन

बैंक के बाद वह सीधा पुरानी अनाज मंडी पहुंचा और एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर बिनौले की बोरी खरीदने चला गया। इसके बाद उसने बाइक का शीशा लगवाया, लेकिन तब वह बाइक पर ही बैठा रहा। हुक्म सिंह ने बताया कि बाइक का शीशा लगवाने के बाद तिवाला के लिए निकल पड़ा। जब वह पांडवान गांव के समीप पहुंचा तो बिनौले की बोरी एक तरफ झुक गई। उसने बोरी ठीक करते समय रुपयों से भरा थैला संभाला, तो होश फाख्ता हो गए। बाइक के बैग में रखा थैला चोरी मिला। हुक्म सिंह अपने स्तर पर थैले की खोजबीन करने के बाद सीधा थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैले में रुपयों के साथ थे अहम दस्तावेज
हुक्म सिंह ने बताया कि बाइक के बैग में रखे थैले में नकदी के अलावा उसके अहम दस्तावेज भी थे जो चोरी हो गए। थैले में कैंटीन कार्ड, लिकर कार्ड, चेकबुक, पासबुक और दो एटीएम भी थे।
गिरोह सदस्य बैंक से ही पैसे निकलवाने वाले उपभोक्ताओं पर रखते हैं नजर
बैंक से रुपये निकलवाने पहुंचे उपभोक्ता के रुपये चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह बैंक से ही उपभोक्ताओं पर निगरानी रखता है और फिर मौका मिलते ही नकदी पर हाथ साफ कर देते हैं।

इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। जल्द ही वारदात का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed