{"_id":"5e95e18b8ebc3e72b85c317f","slug":"19-more-reports-come-negative-nine-are-still-waiting-charkhidadri-news-rtk550825381","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 और रिपोर्ट आई निगेटिव, नौ का अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 और रिपोर्ट आई निगेटिव, नौ का अभी इंतजार
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई भेजे गए 19 और सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई हैं। ये सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और अब केवल नौ रिपोर्ट आनी ही पेंडिंग हैं। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक और संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजा है। कोरोना का प्रकोप चरखी दादरी जिले में कम होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सहित आमजन को भी राहत मिली है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि बुधवार तक पेंडिंग नौ रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने हिंडोल निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि उसके पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से पहला सैंपल पॉजिटिव आया था। दूसरा सैंपल संदेहजनक आया था और उसके बाद भेजे गए तीन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। उक्त व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन की समयावधि पूरी कर चुका है और अब उसे क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो उसे सर्वोदय स्कूल स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा सकता है और वहां 14 दिन रखने के बाद उसे घर भेजा जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन लगाने के बाद उसे होम क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मंगलवार सुबह एक और संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजा गया। जिस व्यक्ति का सैंपल भेजा गया है वह न तो जमाती के संपर्क में आया है और न ही उसकी कोई पैसेंजर हिस्ट्री है। लक्षण नजर आने पर उसका सैंपल लिया गया और एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जमाती के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव
डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले जमाती के संपर्क में आने वाले 16 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए थे। इनके अलावा तीन और सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि जमाती के संपर्क में आने वाले 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
324 लोगों को किया होम क्वारंटीन, 9 आइसोलेशन वार्ड में
क्वारंटीन में रखे गए 978 लोग मंगलवार तक सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। इसके अलावा विभाग ने 324 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। नौ संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा 103 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 149 सैंपलों में से नौ की रिपोर्ट आनी बाकी है।
149 सैंपलों में से 140 की रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को 19 रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिले में पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है लेकिन लोगों को अभी सतर्क रहते हुए लॉकडाउन की पूर्ण पालना करनी चाहिए।
प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी