फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   19.55 lakh cheated in the name of getting two sons admitted in Haryana Police

दो बेटों को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगे 19.55 लाख, दंपती समेत बेटे पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
19.55 lakh cheated in the name of getting two sons admitted in Haryana Police
चरखी दादरी। दो बेटों को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर भागवी निवासी एक व्यक्ति से 19.65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की और इसके बाद भागवी निवासी दंपती और उनके बेटे के खिलाफ सदर थाने में धारा 406, 52, 506 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में गत 14 जून को दी शिकायत में भागवी निवासी प्रवीन ने बताया कि भागवी निवासी सतीश, उसकी पत्नी सलोचना व बेटे दीपक ने षड्यंत्र के तहत उनसे ठगी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने उसके बेटों अंतिल व निखिल को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने की बात कहकर उसे झांसे में लिया। इसके बाद उसने नकद देने के अलावा उनके खातों में नकदी डलवा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2020 में यह राशि दी गई थी। एसपी कार्यालय में आई इस शिकायत की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई थी। टीम की जांच के आधार पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- कोरोना का हवाला देकर पहले टाला, फिर रुपये देने से किया इनकार
शिकायतकर्ता का कहना है आरोपी कोरोना का हवाला देकर उन्हें टरकाते रहे। इसके बाद जब उन्होंने रुपये देने से इनकार करने के साथ धमकी दे दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पहले हुई पंचायत में आरोपियों ने रुपये देने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में इनकार कर दिया जिसके चलते उसने पुलिस को शिकायत सौंपनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो दिन में ठगी का दूसरा मामला दर्ज
पिछले दो दिन के अंदर जिले में लाखों रुपये की ठगी का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले बेटी को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक स्कूल प्राचार्य ने भाजपा कष्ट निवारण समिति की सदस्य राजरानी सांगवान से 5.54 लाख की ठगी की थी। उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भागवी निवासी प्रवीन की शिकायत पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सतबीर सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed