फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   182 seats in Rawaldhi Boys ITI and 28 seats in Kadma

ावलधी ब्वॉयज आईटीआई में 182 तो कादमा में 28 सीटें हुई अलॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
182 seats in Rawaldhi Boys ITI and 28 seats in Kadma
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। दूसरी मेरिट लिस्ट में रावलधी स्थित राजकीय ब्वॉयज आईटीआई में 16 ट्रेड के अंदर 182 आवेदकों के नाम जारी किए गए हैं। वहीं, कादमा स्थित राजकीय आईटीआई में पांच ट्रेड में 28 सीटें अलॉट की गई है। शनिवार से आवेदकों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

रावलधी ब्वॉजय आईटीआई की बात करें तो पहली मेरिट लिस्ट में 377 आवेदकों के नाम जारी किए गए थे। इस बार 182 आवेदकों की सूची जारी की गई है। वहीं, कादमा आईटीआई के अंदर पहली लिस्ट में 36 आवेदकों के नाम जारी किए गए थे जबकि इस बार 28 आवेदकों के नाम जारी किए गए है।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट में जारी किए गए आवेदकों को तीन सितंबर तक अपने दस्तावेजों की जांच संबंधित आईटीआई में जाकर करवानी होगी। अगर आवेदक के सभी दस्तावेज सही मिलते हैं तो वह पांच सितंबर तक अपनी फीस को जमा करवाकर आईटीआई में अपनी सीट को सुनिश्चित कर सकता है। दूसरी ओर अगर लिस्ट में जारी किए गए आवेदक अपनी फीस को निर्धारित समय के अंदर जमा नहीं करवाते हैं तो उनको अलॉट की गई सीट स्वत: समाप्त हो जाएगी और सीट को तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए उपलब्ध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को लगेगी तीसरी मेरिट लिस्ट
दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद जिन संस्थानों में सीटें बचेंगी, उन सीटों पर 13 सितंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट की बची हुई सीटों का ब्योरा सात सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद आवेदक नौ सितंबर तक संस्थान में अपनी ट्रेड को प्राथमिकता दे सकते हैं। अगर तीसरी लिस्ट के बाद भी आईटीआई के अंदर किसी ट्रेड में सीट खाली रह जाती हैं तो उन्हें चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर भरा जाएगा।
दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा धारक को बीए प्रथम वर्ष में मिलेगा दाखिला
राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि अब इंदिरा गांधी ओपन नेशनल यूनिवर्सिटी (इग्नू) आईटीआई पास विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में दाखिला देगी। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी के पास आईटीआई से दो वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके बाद विद्यार्थी इग्नू में बीए प्रथम वर्ष के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस प्रकार का समझौता इग्नू के साथ नहीं था। हाल ही में कौशल व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और इग्नू के बीच में एक समझौता साइन किया गया है।

दूसरी मेरिट लिस्ट में ट्रेडवाइज यूं अलॉट हुई सीटें
1-राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी
ट्रेड का नाम- अलॉट सीटें
1. कारपेंटर - 12
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल- 14
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 27
4. मैकेनिक डीजल- 15
5. कोस्मेटोलॉजी- 00
6. पेंटर जनरल- 4
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 7
8. प्लंबर- 18
9. ड्रेस मेकिंग- 3
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन- 9
11. इलेक्ट्रिशयन- 17
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी- 7
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक- 8
14. टर्नर- 12
15. फिटर- 13
16. वेल्डर- 17
2 कादमा राजकीय आईटीआई
ट्रेड का नाम- अलॉट सीटें
1.इलेक्ट्रिशयन-3
2.कोपा-10
3.वेल्डर-8
4.फिटर-6
5.सिविंग टेक्नोलॉजी-1
दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई है। जिन आवेदकों के नाम जारी किए गए हैं, वो अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर अपनी ट्रेड की फीस जमा कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आईटीआई से दो वर्षीय डिप्लोमाधारक विद्यार्थी को इग्नू बीए प्रथम वर्ष में दाखिला देगा।
अजय खोखर, प्रधानाचार्य, राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed