फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1800 bags of DAP and 7000 bags of urea arrived

Charkhi Dadri News: डीएपी के 1800 और यूरिया के 7000 बैग पहुंचे

Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
1800 bags of DAP and 7000 bags of urea arrived
चरखी दादरी। जिला में 7000 बैग यूरिया व 1800 डीएपी खाद के पहुंचे हैं। जुलाई व अगस्त माह में यूरिया खाद की खपत ज्यादा होती है। इस बार यूरिया प्राइवेट विक्रेताओं के पास भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इस समय खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई का काम चल रहा है। किसान बाजरा व ग्वार की बिजाई कर रहे हैं। कपास की बिजाई तो मई माह में ही हो चुकी थी। आजकल किसान बाजरा की बिजाई करते समय भी डीएपी का इस्तेमाल करते हैं जबकि पहले नहीं करते थे। ऐसे में इसकी खपत ज्यादा हो रही है। जिला में अब तक एक लाख 10 हजार एकड़ में बाजरा की बिजाई हो चुकी है। बाजरा की बिजाई का समय 15 जुलाई तक है।
विज्ञापन

किसान यूरिया खाद का ज्वार, बाजरा व अन्य फसलों में छिड़काव करते हैं जबकि डीएपी बिजाई के दौरान खेत में डाला जाता है। बाजरा या ज्वार का पौधा एक से डेढ़ फीट लंबा होने पर यूरिया का छिड़काव किया जा सकता है। इससे पौधे का विकास एवं बढ़ोतरी ठीक प्रकार से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिला में 350 एमटी यानी 7000 बैग यूरिया व 1800 बैग डीएपी खाद के पहुंचे हैं। नगर में पुरानी अनाज मंडी स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में 2200 बैग यूरिया के पहुंचे हैं। इस बार यूरिया खाद प्राइवेट विक्रेताओं को भी बिक्री के लिए भेजा गया है। नगर मेंं करीब 10 प्राइवेट विक्रेता हैं जो खाद व बीज की बिक्री करते हैं।

इस संबंध में कृषि विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसान खाद का कम से कम इस्तेमाल करें। जुलाई माह में पर्याप्त मात्रा में खाद मंगवाई जाएगी। किसान फसलों में जैविक एवं गोबर की देशी खाद का ज्यादा इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed