फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   18 female and 57 male seekers performed the art of yoga

18 महिला और 57 पुरुष साधकों ने किया योग कला का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
18 female and 57 male seekers performed the art of yoga
चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र स्थित गुरुकुल परिसर में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय योग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिले भर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें 18 महिला और 57 पुरुष प्रतिभागी हैं। इन्होंने रविवार को अपनी योग कला का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के परिणाम सोमवार को घोषित होंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। बतौर अति विशिष्ट अतिथि स्वामी सच्चिदानंद, सुरेश कुमार, विकास राणा, आचार्य प्रवीण व श्यामसुंदर चाबा कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले जिला अध्यक्ष बिशन सिंह आर्य और सचिव सुरेंद्र आर्य ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजवाहक है। योग ऋषि स्वामी रामदेव के प्रयासों से योग के जरिये आज पूरा विश्व इसके जरिये स्वास्थ्य लाभ उठा रहा है। योग आज हमें केवल स्वास्थ्य लाभ ही नहीं दे रहा, बल्कि इसे ओलंपिक खेलों में भी मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करनी चाहिए।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी ने कहा कि योग जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संस्कार व टीम भावना का विकास होता है। आने वाले राष्ट्रीय खेलों में योगासन के खिलाड़ी भी पदक लाकर देश का नाम रोशन करेंगे। गुरुकुल की ओर से आचार्य प्रवीण ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. सुनीता कासनी, तेजेंद्र, अमन फौगाट व सुरेश लेघा आदि ने निभाई। इस मौके पर मास्टर सुनील, प्रवीण, कोषाध्यक्ष पवन हरित, राहुल, नवीन योगी, रामप्रताप गुप्ता, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रोशनी देवी, सुनीता दांगी, सुरेंद्र व मित्रसेन आर्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed