फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   18 boxes of country liquor hidden under sheep's wool recovered in the room

Charkhi Dadri News: कमरे में भेड़ों की ऊन के नीचे छुपाकर रखी 18 पेटी देसी शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
18 boxes of country liquor hidden under sheep's wool recovered in the room
बौंदकलां। सांवड़ गांव की वाल्मीकि बस्ती चौपाल से पुलिस ने देसी शराब की 18 पेटी बरामद की हैं। शराब की पेटियों को चौपाल के कमरे में भेड़ों की ऊन के नीचे छुपाकर रखा गया था। बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को बौंदकलां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सांवड़ गांव की वाल्मीकि बस्ती चौपाल के कमरे में देसी शराब से भरीं पेटियां छुपाकर रखी गई हैं। इस शराब की अवैध बिक्री का अंदेशा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चौपाल में दबिश दी और वहां एक कमरे में जाकर जांच की तो भेड़ों की ऊन के नीचे से देसी शराब की 216 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने तत्काल शराब को कब्जे में ले लिया। हालांकि पूछताछ के दौरान ये पता नहीं चल पाया कि शराब यहां किसने छुपाकर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed