फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   17 pockets cut

Charkhi Dadri News: एक माह में 17 लोगों की जेबें कटीं, 1.15 लाख रुपये चोरी

Tue, 01 Oct 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
17 pockets cut
नेताओं की रैली व मेलाें का जेबकतरा गैंग ने उठाया भरपूर फायदा, योजनाबद्ध तरीके से लोगों की जेब से निकाले रुपये
विज्ञापन

-पुलिस ने चार जेबकतरों को किया गिरफ्तार, गैंग के अन्य गुर्गे अभी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में होने वाली चुनावी रैलियाें व मेलों का जेबकतरा गैंग फायदा उठा रहा है। अब तक गैंग ने राजनेताओं की तीन रैलियाें व एक मेले में 17 लोगों की जेबें काटीं और दस्तावेज व 1,15,670 रुपये चोरी कर लिए। इनमें से एक केस बौंदकलां व तीन केस झोझूकलां पुलिस थाने में दर्ज किए गए। फिलहाल, चोर गैंग जिले में काफी सक्रिय है। राजनैतिक कार्यक्रमों में लोगों की जेब काटकर गैंग अपनी जेब भर रहा है।
- तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गांव आदमपुर में आयोजित दीपेंद्र हुड्डा की रैली में तीन लोगों के रुपये चोरी करने के दो आरोपी हिसार के पाली निवासी दीपक व एमपी के गांधवनी निवासी इमरान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दूसरे बलाली मामले में पुलिस ने हिसार जिले के कापड़ो निवासी राजपाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

- इस तरह करते हैं वारदात..
चोर जनसभा में जाकर उन लोगों पर नजर रखते हैं, जिनकी जेब में रुपये हों। इसके बाद गिरोह के गुर्गे उक्त शख्स की घेरेबंदी करते हैं। गैंग का एक गुर्गा मौका पाकर जेब पर हाथ साफ कर लेता है। कुछ मामलों में मौके पर चार को पकड़ा भी गया, लेकिन, वे फरार हो गए। वहीं, उनके साथी योजना के अनुसार, कुछ दूरी पर खड़े होकर इंतजार करते हैं। उसके बाद वे वहां से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब व कहां पर हुई चोरी की वारदात
केस-1 चिड़िया में तीन लोगों के 41,500 रुपये चोरी
गांव चिड़िया में 25 सितंबर को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रैली थी। इस दौरान काफी भीड़ जुटी थी। इसमें चिड़िया निवासी राजबीर के 20 हजार, जगरामबास निवासी संदीप के 9500 रुपये और ढाणी फोगाट निवासी बनीसिंह के साढ़े 12 हजार रुपये चोरी हो गए। बाद में उन्होंने चिड़िया चौकी में शिकायत दी।

केस-2 आदमपुर में तीन लोगों को बनाया शिकार
गांव आदमपुर में आयोजित दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा में दूधवा निवासी दीपक की जेब से दस हजार रुपये व दस्तावेज निकाले गए। उन्होंने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और पूछताछ कर नाम व पता कागज पर लिखा। इतनी देर में आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। उसके साथी सतीश व संदीप के भी नकदी और दस्तावेज चोरी हुए थे।

केस-3 बलाली में चार लोगों की जेब कटी
गांव बलाली में भी दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा हुई। इसमें चोर गैंग ने काफी फायदा उठाया। यहां से हनुमत के 6 हजार रुपये, ओमप्रकाश के 1000, भरत सिंह के 9 हजार, प्रेम कुमार के 2 हजार रुपये निकाले गए थे। जब उन्होंने आरोपी को दबोचा तो वह बातों में उलझाकर मौके से फरार हो गया।


केस-4 बौंदकलां में सात लोगों के 42,170 रुपये चुराए
गांव बौंदकलां के गोगा पीर मंदिर में टिकट मिलने के बाद माथा टेकने आए भाजपा उम्मीदवार सुनील सांगवान से मिलने पहुंचे सात लोगों की जेब कतरी गई। इसमें 5000 रुपये, दस्तावेज व फोन, बुशाण निवासी करतार सिंह के 3370 रुपये व फोन, भिवानी निवासी महताब सिंह के 4800 रुपये व दस्तावेज, कंहेटी निवासी वेदपाल के 2000 रुपये व दस्तावेज, साहुवास निवासी सुखबीर के 13,000 रुपये व दस्तावेज, हरिशचंद्र के 3000 रुपये व कागजात और रणकोली निवासी पवन के 15,000 रुपये निकाल लिए गए।



फोटो - 03
झोझूकलां पुलिस थाना, जहां जेबतराशी के सबसे अधिक केस दर्ज हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed