{"_id":"5f4d43198ebc3e4ad84d0a13","slug":"17-infected-including-two-women-and-a-juvenile-charkhidadri-news-rtk571392237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं और एक किशोर समेत 17 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं और एक किशोर समेत 17 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 17 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में दो महिलाएं और दो किशोर भी शामिल हैं। एक दिन में 17 केस सामने आने के बाद जिले का रिकवरी रेट भी करीब साढ़े चार प्रतिशत गिरा है। नए संक्रमितों में 12 शहर और पांच गांवों के रहने वाले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि सोमवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 290 हो गई। इनमें से नौ संक्रमित शहर के रहने वाले हैं जबकि आठ को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार को वार्ड-9 निवासी 40 वर्षीय महिला, सात वर्षीय बच्चे और 43 साल के व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड-दो निवासी 45 साल का व्यक्ति और 42 साल की महिला संक्रमित मिली है। डोहका हरिया गांव में 20 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वार्ड-16 निवासी 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। नए 17 संक्रमित मिलने से पहले जिले का रिकवरी रेट 77.28 प्रतिशत था जो सोमवार को गिरकर 72. 75 प्रतिशत हो गया।
183 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 13225 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 12752 सैंपलों ी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2129 लोग होम क्वारंटीन हैं और 183 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
183 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 13225 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 12752 सैंपलों ी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2129 लोग होम क्वारंटीन हैं और 183 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन