फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   168 players selected for state level khel mahakumbh

Charkhi Dadri News: ट्रायल के आधार पर 7 खेलों में 168 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
168 players selected for state level khel mahakumbh
जेपी स्विमिंग पूल में आयोजित तैराकी स्पर्धा में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
फोटो- 10
विज्ञापन

जेपी स्विमिंग पूल में आयोजित तैराकी स्पर्धा में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
फोटो- 11
हीरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- 15 जुलाई से शुरू होंगी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की स्पर्धाएं, दूसरे दिन 700 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए दूसरे चरण के ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 7 खेलों में जिले के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 168 महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया।
खेल विभाग से वरिष्ठ कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 6 खेलों के ट्रायल करवाए गए। इनमें बैडमिंटन के हीरा इनडोर स्टेडियम, बॉक्सिंग के रूपाणा बॉक्सिंग क्लब, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, ताईक्वांडो के बलाली स्थित खेल स्टेडियम जबकि जिम्नास्टिक के जीआरवी स्कूल, तैराकी के लिए जीपी स्विमिंग पूल में ट्रायल करवाए गए।
विज्ञापन

सभी खेलों के कोच ने ट्रायल के दौरान अपनी भूमिका निभाई और खिलाड़ियों का उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया गया। अब विभाग की ओर से खिलाड़ियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। सोमवार तक सभी के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में सभी खेलों में खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर खेल महाकुंभ चैंपियन के लिए पुरजोर प्रयास किया। कोच बिजेंद्र फोगाट ने बताया कि कुश्ती के लिए वरिष्ठ आयुवर्ग में 50 और इससे अधिक उम्र के पहलवानों को शामिल किया गया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
जिम्नास्टिक के लिए दो भागों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें पहले चरण में एकल स्पर्धा के लिए 5 पांच खिलाड़ी जबकि टीम इवेंट के लिए भी 5 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

इसी तरह, बॉक्सिंग के लिए भी 10 आयुवर्ग निर्धारित किए गए और इनके अनुसार ही खिलाड़ियों का चयन किया गया। बैडमिंटन के लिए जिले से खिलाड़ियों की टीम चयनित की गई। वेटलिफ्टिंग के लिए भी 10 आयुवर्ग निर्धारित किए गए और इसमें सभी खिलाड़ी 45 प्लस के चयनित किए।

इसी तरह, ताईक्वांडो के लिए 8 आयुवर्ग में जबकि तैराकी के लिए 34 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब चयनित खिलाड़ी 15 जुलाई से होने वाली स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed