फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1512 criminals sent to jail in 10 months

Charkhi Dadri News: 10 माह में पुलिस ने 1512 अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे

Sun, 10 Nov 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
1512 criminals sent to jail in 10 months
नशा तस्करों, अवैध शराब बेचने वालों समेत अवैध हथियार रखने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 7 थानों में जनवरी से अक्तूबर तक 1336 मामले हुए दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पिछले 10 माह में जिला पुलिस का डंडा अपराधियों पर चला है। इस समय अवधि में जिले के 7 पुलिस थानों में 1336 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 1512 आरोपियों को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें जघन्य अपराधों के 198 अपराधी भी शामिल हैं। इन अपराधियों से 7 पिस्तौल, 32 कारतूस व 6 मैगजीन बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2024 तक नशा तस्करों, शराब तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदात के मामलों में वांछित आरोपियों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 39 मामले दर्ज कर 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 36 पिस्तौल, 3 रिवाॅल्वर, 3 गन, 168 कारतूस, 10 मैगजीन बरामद की गईं।
विज्ञापन

इसी प्रकार, मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पिछले 10 माह में 27 मामले दर्ज कर 41 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 5.997 किलोग्राम चरस, 5.520 किलोग्राम गांजा, 4.932 किलोग्राम अफीम, 81.30 ग्राम हेरोइन व 44.673 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। जनवरी से अक्तूबर 2024 तक 28 उद्घोषित अपराधी, 13 जमानत तर्क व 1 पैरोल जंपर को भी काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शराब की अवैध बिक्री करते 140 लोग पकड़े
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों पर केस दर्ज किए। जिले के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम के तहत 105 मामले दर्ज हुए। इनमें 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 2103 बोतल अंग्रेजी शराब, 10559 देशी शराब, 1089 बोतल बीयर बरामद की गई।
- 80 जुआरी पकड़े, 2.69 लाख बरामद
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 48 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने उनके पास से 2,69,235 रुपये बरामद किए। ज्यादातर आरोपी सट्टा लगाते पकड़े गए।

वर्सन:
अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस कार्रवाई करेगी। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
-अर्ष वर्मा, एसपी, चरखी दादरी

फोटो
दादरी पुलिस की ओर से पकड़ी गई मादक पदार्थ की खेप। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed