फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 thousand liter capacity tank built for storing rain water

बारिश के पानी के भंडारण के लिए बनाया 15 हजार लीटर क्षमता का टैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 thousand liter capacity tank built for storing rain water
चरखी दादरी। जलशक्ति अभियान तभी सफल हो सकता है जब प्रत्येक घर में वर्षा जल संचय के लिए टैंक बनाए जाएं या बोरिंग का पाइप लगाकर भू जलस्तर में सुधार का प्रयास किया जाए। जिला प्रशासन की इस मुहिम से प्रेरित होकर अनेक बुद्धिजीवी व जागरूक लोगों ने अपने मकान में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने शुरू कर दिए हैं। इसी का एक उदाहरण है कस्बा झोझूकलां में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सनसनवाल का मकान।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में रिटायरमेंट होने के बाद दयानंद सनसनवाल ने झोझू के स्टेडियम रोड पर करीब दो सौ गज जमीन में अपना मकान बनवाना शुरू किया। मकान बनवाते समय उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि घर में बरसाती पानी को एकत्रित करने के लिए एक टैंक जरूर बनवाया जाए। इसके लिए उन्होंने घर की छत को साफ-सुथरा रखने के लिए उस पर प्लेन टाइलें बिछवाई हैं। घर के सभी सदस्यों को यह ताकीद दी गई है कि छत को गंदा न करें। इस छत से बारिश का पानी पाइप से एक होद में आता है और उस होद से पाइप को जोड़कर पानी को घर के टैंक में एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टैंक दस बाई आठ फुट का है और इसकी गहराई 6 फुट की है। इसमें तकरीबन 15 हजार लीटर पानी के भंडारण की क्षमता है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह आमतौर पर स्कूल में बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते और इसके लिए जनचेतना रैली, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिता आदि का आयोजन होता था। उन्होंने यह गंभीरता से विचार किया कि जो शिक्षा बच्चों को दी, उस पर खुद भी अमल किया जाए। इसीलिए उनके मकान में वर्षा जल संचय के लिए बड़ा टैंक बनाया गया है। जिस पर करीब बीस हजार रुपये की लागत आई है। नल के पानी का घर में आठ बाई चार का अलग टैंक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सब मिलकर दें योगदान तो सफल होगी मुहिम
झोझू और आसपास के क्षेत्र में दयानंद सनसनवाल के मकान को देखकर कुछ और लोगों ने भी अपने घरों में यह टैंक बनवाने का विचार किया है। रिटायर्ड बीईओ ने कहा कि जलशक्ति अभियान में हम सभी को मिलकर अपना योगदान देना चाहिए व पानी की कीमत को समझते हुए इसे बेकार नहीं बहने देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एसी का जो पानी बाहर आता है, वह उसका प्रयोग भी पौधों के लिए करते हैं। इस प्रकार छोटे-छोटे प्रयोग करते हुए हम पानी को बचा सकते हैं।
-------
फोटो 03
घर में बनाया गया टैंक दिखाते पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सनसनवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed