फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 crore business on Dhanteras, silver made silver of goldsmiths

धनतेरस पर 15 करोड़ का व्यापार, चांदी ने बनाई स्वर्णकारों की चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
15 crore business on Dhanteras, silver made silver of goldsmiths
बर्तनों की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। धनतेरस के शुभ दिन पर बाजाराें में भी बूम आया। बाजारों में त्योहारी रौनक नजर आई और भारी भीड़ उमड़ी। कारोबार का आंकड़ा 15 करोड़ के पार रहा। सोने पर चांदी भारी रही और चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी, गोमाता आदि की खूब बिक्री हुई। बर्तनों के साथ वाहनों की बिक्री भी खूब हुई। 50 से अधिक कारें बिकी तो 100 से अधिक बाइक, स्कूटी आदि दोपहिया वाहन। बर्तनों की बात करें तो करीब 70 लाख के बर्तन जिले के बाजारों में बिके। हालांकि इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री कम ही रही। बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई। मंगलवार को बाजार का कारोबार 15 करोड़ का आंकड़ा पार गया। दोपहर 12 से तीन के बीच खरीदारी सबसे अधिक हुई। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में कारोबार काफी अच्छारहा। कोर्ट रोड पर सुबह से शाम तक वाहनों का प्रवेश बंद रहा और पैदल ही लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में जहां कारोबार सात से साढ़े सात करोड़ के बीच सीमित रहता है तो पिछले एक सप्ताह से आठ करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। मंगलवार को धनतेरस पर बाजार के कारोबार का आंकड़ा 15 करोड़ को पार कर गया। हालांकि बर्तन और सर्राफा मार्केट में खरीदारी के लिए लोग सबसे अधिक उमड़े। स्वर्णकार संघ से प्रधान सुरेश सोनी ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने सोने की बजाय चांदी के गहने खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। चांदी के सिक्कों, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति और चांदी की पाजेब, चुटकी, चैन और लोकेट की डिमांड अधिक रही। सर्राफा बाजार में एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन मार्केट में ज्यादा भीड़ रही। शहर में बर्तनों की 60 से अधिक दुकानें हैं, जिन पर करीब 70 लाख से अधिक का कारोबार हुआ। वहीं, कपड़ा, गारमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट का कारोबार इन दो मार्केट से कम रहा। वहीं, लोगों की भीड़ उमड़ने पर बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस टीमें बाजारों में लगातार गश्त करती रहीं और शहर के प्रमुख चौराहों पर भी नाकाबंदी की गई। कोर्ट रोड पर परशुराम चौक और लाला लाजपतराय चौक पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई।
100 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहे तैनात
त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला पुलिस ने नाकों की संख्या 17 की है। मंगलवार को शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए। हालांकि शाम तक बाजारों में किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने नहीं आई। मंगलवार को बाजारों में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने गश्त की। सबसे अधिक निगरानी कोर्ट रोड पर रखी गई क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा भीड़ रही।
एक सप्ताह में 65 करोड़ से अधिक का कारोबार
त्योहारी सीजन में शहर के कारोबार की अगर बात करें तो पिछले आठ दिनों में 65 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। सामान्य दिनों में आठ दिनों में करीब 55 से 56 करोड़ का कारोबार होता है। त्योहारी सीजन में बाजार में करीब दस करोड़ का अधिक कारोबार हुआ है और व्यापारी इससे संतुष्ट हैं।
एक दिन में 150 से अधिक वाहन बिके
धनतेरस पर ऑटो मार्केट भी गुलजार हुई। सबसे अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। धनतेरस पर करीब 100 लोगों ने दुपहिया और 50 ने चार पहिया वाहन खरीदे हैं एक वाहन एजेंसी के डीएससी ने बताया कि ज्यादातर ने बुकिंग पहले हर करवा दी थी जबकि वाहन की डिलीवरी धनतेरस पर ली है।
वर्जन::
धनतेरस पर कारोबार काफी बेहतर रहा और व्यापारी इससे संतुष्ट हैं। पिछले साल के मुकाबले कारोबार की स्थिति ठीक रही। कपड़ा और सर्राफा मार्केट में सबसे अधिक कारोबार हुआ।
रविंद्र गुप्ता, प्रधान नगर व्यापार मंडल
--
वर्जन::
त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। कोर्ट रोड पर मंगलवार को वाहनों की आवाजाही पुलिस ने बंद रखी और सभी नाकों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं।

पवन कुमार, जिला पुलिस प्रवक्ता
---
फोटो 18
कोर्ट रोड पर उमड़ी लोगों की भीड़।
फोटो 19
बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग और जाम में फंसे वाहन।
फोटो 20
बर्तनों की दुकान पर खरीददारी करतीं महिलाएं।
फोटो 21
आभूषण खरीदतीं महिलाएं।
फोटो 22
परशुराम चौक नाका पर तैनात पुलिसकर्मी कार को रुकवाकर मुड़वाते हुए।

 आभूषण खरीदतीं महिला ।

आभूषण खरीदतीं महिला ।- फोटो : CharkhiDadri

   कोर्ट रोड पर उमड़ी लोगों की भीड़।

कोर्ट रोड पर उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed