फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   145 government houses will be built in front of the mini secretariat, it will cost Rs 70 crore

Charkhi Dadri News: लघु सचिवालय के सामने बनेंगे 145 सरकारी आवास, 70 करोड़ आएगी लागत

Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
145 government houses will be built in front of the mini secretariat, it will cost Rs 70 crore
चरखी दादरी। निर्माणाधीन लघु सचिवालय के सामने ही अधिकारियों और कर्मचारियों की रिहायश के लिए आवास निर्माण योजना को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह तक टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आवास निर्माण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबी दूरी तय कर कार्यालय नहीं पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि घसोला रोड पर 25 एकड़ जमीन पर जिलास्तरीय सचिवालय निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब पीडब्ल्यूडी ने 10 एकड़ जमीन पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आवासों का निर्माण करवाने की योजना भी तैयार कर ली है और जल्द ही इसे सिरे चढ़ाया जाएगा। यहां बनने वाले 145 आवासों पर सरकार 70 करोड 17 लाख रुपये खर्च करेगी। इसकी मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जल्दी ही इनके टेंडर लगा कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां उपायुक्त, एसपी, एसडीएम, सीटीएम व अन्य अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों के आवास भी बनने हैं। संवाद
विज्ञापन


- डीसी और एसपी आवास निर्माण पर खर्च होंगे 3.75 करोड़
डीसी और एसपी के लिए अलग से आधुनिक आवास बनाए जाएंगे। यहां बनने वाले दोनों उच्चाधिकारियों के आवासों पर लगभग 3 करोड़ 75 लाख 26 हजार रुपये खर्च होने की संभावना है। फिलहाल डीसी और एसपी आवास रोहतक रोड पर स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों के इतने आवासों पर खर्च होगी इतनी राशि


जानिये....किस अधिकारी के आवास पर कितनी आएगी लागत
अधिकारी- आवास संख्या - लागत

एडीसी- 01 - 1 करोड़ 28 लाख 60 हजार
एसडीएम व सीटीएम- 02- 2 करोड़ 32 लाख 18 हजार

एचसीएस आवास- 04- 3 करोड़ 28 लाख 94 हजार


अन्य 6 अधिकारियों के लिए 2200 वर्गफुट पर बनेंगे आवास
पीडब्ल्यूडी विभाग लघु सचिवालय के अन्य 6 अधिकारियों के लिए 2200 वर्ग फुट जमीन पर 6 इकाई स्थापित करने में 6 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च करेगा। इसी कड़ी में 1900 वर्गफुट जमीन पर 14 आवास 9 करोड़ 94 लाख 61 हजार से बनाए जाएंगे। वहीं, 1300 वर्गफुट पर बनने वाले 1400 आवास पर 7 करोड़ 38 लाख खर्च होंगें। इसी प्रकार 950 वर्गफुट में 4 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये से 14 अन्य आवास का निर्माण होगा। 800 वर्गफुट में 20 आवास निर्माण पर 8 करोड़ 6 लाख और 650 वर्गफुट में 28 आवास निर्माण पर 6 करोड़ 66 लाख 67 हजार रुपये लागत आएगी। इसके अलावा 550 वर्गफुट में बनने वाले 32 आवास पर 6 करोड़ 27 लाख की लागत आएगी। रिहायशी परिसर में सड़क व पार्किंग के लिए अलग से सुविधा करवाई जाएगी।





निर्माणधीन लघु सचिवालय के सामने 10 एकड़ जमीन पर अधिकारियों के आवास बनाने की मंजूरी मिल गई है। अगले सप्ताह हम आवास निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर देंगे।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article