{"_id":"6699b5a5d87a03540c07cac9","slug":"1444-complaints-received-1026-have-been-resolved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120601-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में प्रशासन के पास 1,444 शिकायतें पहुंची, 1026 का हो चुका समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में प्रशासन के पास 1,444 शिकायतें पहुंची, 1026 का हो चुका समाधान
Fri, 19 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनतीं जिला उपायुक्त मनदीप कौर।
चरखी दादरी। सरकार के निर्देशों पर शुरू किया गया समाधान शिविर फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में शुरू की गई इस पहल के प्रति दादरी जिले में खूब रुझान देखने को मिल रहा है। नई व्यवस्था शुरू होने से लेकर 18 जुलाई तक प्रशासन के पास कुल 1444 शिकायतें पहुंची हैं जिनमें 1026 यानी 71 प्रतिशत शिकायतों का समाधान हो गया है।
कुछ शिकायतें ऐसी हैं जिनके समाधान की दिशा में काम शुरू हो चुका है। वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि आमजन की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं का अविलंब समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके चलते यह व्यवस्था जनसेवा को समर्पित सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
वहीं, कुछ फरियादियों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त ने मौके पर ही करवा दिया और कुछ में विभागीय अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर समाधान के प्रयास शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे में शिविर में आने वाली शिकायतों की अपडेट रिपोर्ट प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
- कोर्ट केस और अवैध कब्जे की शिकायतों में लगता है समय
उपायुक्त ने बताया कि कोर्ट केस व अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों के समाधान में कुछ समय लगता है। नागरिकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं और अपनी समस्या का समाधान करवाएं।