Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14.34 grams of heroin and 736 grams of cannabis (ganja) seized from a smuggler in a car; accused arrested

Charkhi Dadri News: कार सवार तस्कर से 14.34 ग्राम हेरोइन और 736 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
14.34 grams of heroin and 736 grams of cannabis (ganja) seized from a smuggler in a car; accused arrested
चरखी दादरी। नशीले पदार्थों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ दादरी ने कार सवार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 736 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा और वारदात में प्रयुक्त किआ सोनेट कार को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम को सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई विशाल, ईएएसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही सुखबीर और चालक ईएचसी संदीप सरकारी गाड़ी में सवार होकर श्यामकलां से ढिगावा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुड़ल निवासी रवि नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है और अपनी कार में हेरोइन व गांजा लेकर कुड़ल बास की तरफ नहर के साथ लगते रास्ते से श्यामकलां आएगा।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने श्यामकलां-ढिगावा रोड पर नहर की पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद कुड़ल बास की तरफ से नहर के साथ लगते रास्ते पर एक किआ सोनेट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि निवासी कुड़ल, जिला भिवानी के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बाढड़ा के उप-पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की मौजूदगी में आरोपी और उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रवि की जेब से 14.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। वहीं, कार के डैशबोर्ड से 736 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थों, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और किआ सोनेट कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed