{"_id":"687a7a8c4b189dc15c0d6c94","slug":"14-thousand-dap-rack-ready-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-140907-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 14 हजार बैग की लगी रैक, जल्द पहुंचेगी डीएपी की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 14 हजार बैग की लगी रैक, जल्द पहुंचेगी डीएपी की खेप
Fri, 18 Jul 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14
पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय। संवाद
जुलाई माह में 12 हजार एमटी यूरिया व 5000 हजार एमटी डीएपी की है किसानों की जरूरत, 30 फीसदी का भी नहीं हुआ वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के लिए 14 हजार यूरिया के बैग की स्वीकृति मिली है। इस बार सभी पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं को भी खाद दी जाएगी। किसान इनसे भी खाद खरीद सकेंगे। अब तक जिले में 3528 मीट्रिक टन यूरिया खाद आई है। सितंबर तक किसानों को 35 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है।
वहीं, मौजूदा जुलाई माह में 12 हजार एमटी यूरिया व 5000 हजार एमटी की डीएपी की जरूरत है। सितंबर तक कुल 16 हजार 500 एमटी डीएपी की जरूरत है। अब तक 2038 एमटी डीएपी ही पहुंची है। अब तक 1108 एमटी एनपीके खाद भी पहुंची है। अगस्त माह में जिले में 10 हजार एमटी यूरिया की जरूरत है। इसी प्रकार, सितंबर में भी पांच हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।
विदित रहे कि सरकार के स्टॉक में गत वर्ष की तुलना में इस बार यूरिया की ज्यादा खपत हुई है। गत वर्ष प्रदेश भर में खरीफ सीजन में अप्रैल से जुलाई माह तक 5 लाख 39 हजार एमटी खाद की खपत थी जबकि इस बार इस माह तक 6 लाख 65 हजार एमटी खाद की खपत पहुंच गई है। इसे देखते हुए सरकार ने खाद वितरण की जांच शुरू करवा दी है। इसके तहत जिन किसानों ने 20 से ज्यादा बैग खाद के खरीदे हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है। जिले में ऐसे किसानों की संख्या 1242 पाई गई है।
विज्ञापन
- कृषि विभाग को मिली खाद की रैक लगने की सूचना
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यूरिया खाद की रैक लगने की सूचना मिल चुकी है। इसके तहत जिले के लिए 14,000 यूरिया के बैग स्वीकृत हुए हैं। शुक्रवार शाम या शनिवार तक यूरिया खाद पहुंच जाएगी। इस बार सभी पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं को भी खाद भेजी जाएगी। ताकि, एक जगह पर भीड़ न बनने पाए। नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में तीन हजार बैग आएंगे।
वर्सन
यूरिया खाद की रैक लग चुकी है। 14 हजार बैग किसी भी समय पहुंच सकते हैं। सरकार के पास खाद की कोई कमी नहीं है। किसान संयम बरतें। जरूरत के अनुसार ही खाद लें। खाद का स्टाॅक न करें।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग