फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 tables each will be set up at both centres for counting of votes

Charkhi Dadri News: मतगणना के लिए दोनों केंद्रों में लगेंगी 14-14 टेबल, 20 मिनट में पूरा होगा एक चक्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
14 tables each will be set up at both centres for counting of votes
मतगणना केंद्र पर पहुंचकर जायजा लेतीं उपायुक्त मनदीप कौर व साथ में मौजूद एसडीएम नवीन कुमार। 
चरखी दादरी। मतदान के बाद ईवीएम में बंद सांसद प्रत्याशियों का भाग्य मंगलवार को खुलेगा। 25 जून की रात स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम मतगणना के लिए बाहर निकाली जाएंगी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना जनता कॉलेज में जबकि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना जेडीकेडीई स्कूल में होंगी। दोनों केंद्रों में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगेंगी और 18 चक्र में मतगणना पूरी होगी। एक चक्र की मतगणना में करीब 20 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर दो बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। रुझान करीब साढ़े आठ बजे ही आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के मद्देनजर धारा-144 लागू है और मतगणना केंद्रों के आस-पास सुरक्षा कड़ी रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने सोमवार सुबह मतगणना केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि पूरी प्रक्रिया मतगणना एजेंट को स्पष्ट नजर आएगी। गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्रों में एसी भी लगवाए गए हैं और आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी पर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों और एजेंटों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की खोली जाएगी सील
उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार सुबह ठीक 8 बजे मतगणना कार्य शुरू होगा। दादरी के मतगणना पर्यवेक्षक बिनोए सिकंदर और बाढड़ा के मतगणना पर्यवेक्षक अजय कुमार तिवारी की उपस्थिति में मतगणना पूरी होगी। सबसे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील खोली जाएगी।


-मतगणना स्टाफ का दूसरा रैंडमाइजेशन संपन्न
मतगणना स्टाफ के दूसरे रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया सोमवार को मतगणना ऑब्जर्वर बिनोए सिकदर और अजय कुमार तिवारी की मौजदूगी में संपन्न हुई। तीसरी व अंतिम रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया मतगणना के दिन सुबह पूरी होगी। मनदीप कौर ने बताया कि मतगणना स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

दोनों केंद्रों पर 3-3 टेबल रहेंगी रिजर्व
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और एक-एक टेबल एआरओ के लिए होगी। इसे अलावा 3-3 टेबल रिजर्व रहेंगी। मतगणना स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर पहुंचे और अपने साथ मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न लाए।


400 कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
मतगणना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने करीब 650 कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 250 कर्मचारियों की मतगणना कार्य के लिए और 400 कर्मियों की सुरक्षा प्रबंधों के लिए ड्यूटी लगाई गई है।





- काॅलेज मार्ग रहेगा बंद, दोनों तरफ लगेंगे नाके

मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह ही कॉलेज मार्ग को सील कर वाहनों की आवाजाही रोक देगा। इतना ही नहीं मतगणना केंद्रों के दोनों तरफ नाकाबंदी कर वाहनों का रूट डायवर्ट करवाया जाएगा।


मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। मतगणना स्टाफ की अंतिम रैंडमाइजेशन प्रक्रिया मंगलवार को मतगणना से पहले पूरी कर ली जाएगी। - मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी।




मतगणना केंद्रों के समीप सुरक्षा प्रबंध कड़े रहेंगे। वाहनों के लिए दो पार्किंग की व्यवस्था की गई है मतगणना के चलते कॉलेज मार्ग पर मंगलवार को वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed