{"_id":"6425d4c1ff64c2a1b20b5f36","slug":"14-days-water-storage-in-15-days-canal-term-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-94279-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 15 दिन की नहरी टर्म में 14 दिन के पानी का हुआ भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 15 दिन की नहरी टर्म में 14 दिन के पानी का हुआ भंडारण
Thu, 30 Mar 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पानी से लबालब जिले की लोहारू कैनाल।
चरखी दादरी। जिले में 15 दिन की नहरी टर्म में जलघरों के टैंकों में 14 दिन आपूर्ति के पानी का भंडारण हुआ है। अब नहरों में 24 दिन बाद पानी आएगा और दस दिन तक जिलेवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस तथ्य को देखते हुए लोगों को सावधानीपूर्वक पानी का इस्तेमाल करने की जरूरत है।
आने वाले समय में पानी की खपत भी डेढ़ गुना तक बढ़ने की संभावना है। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार गर्मी सीजन में लोग वाहनों की धुलाई से परहेज करें तो पानी की काफी बचत हो सकती है। आवासीय क्षेत्रों में मिनी बगीची आदि में वेस्टेज पानी का इस्तेमाल कर काम चलाया जा सकता है। वेस्टेज पानी का भी जरूरत के अनुसार सदुपयोग करें। जिले में 58 जलघर हैं जो नहरों से जुड़े हैं।
जिले की मेन लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्टीब्यूटरी के अलावा माइनर व सब माइनरों के जरिये 15 दिनों में 14 दिन का पानी स्टोर हुआ है। अब 24 दिन बाद नहरों में पानी आएगा। ऐसे में पानी की एक-एक बूंद को बचाने की आवश्यकता है। गर्मी में प्रति व्यक्ति 70 के बजाय अगर 55 लीटर पानी का इस्तेमाल करें तो पानी की काफी हद तक पूर्ति संभव है। आने वाले समय में पानी का संकट कम नहीं होने वाला है। जिले की मेन लोहारू कैनाल, बधवाना, कितलाना, गोकुल व मैहड़ा डिस्टीब्यूटरी से जलघरों में पानी डाला जाता है।
विज्ञापन
- 24 डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब-माइनर की टेल हुई फीड
इस बार जिले में 24 डिस्टीब्यूटरी, माइनर व सब माइनरों की टेल फीड हुई हैं। इनके अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों में पानी पहुंचा है। बधवाना डिस्टीब्यूटरी की टेल बुर्जी नंबर-102500 तक पानी पहुंचा है। यह बुर्जी गांव बधवाना के समीप पड़ती है। इसके अलावा गोठड़ा माइनर, मकड़ाना माइनर, दूधवा माइनर, डाढ़ी छिल्लर माइनर, वन-आर कलियाण माइनर सहित 24 टेल फीड हो गई हैं।
वर्जन: फिलहाल जलघरों में पानी भर दिया गया है। अब 24 दिन बाद नहरों में पानी आएगा ऐसे में लोगों से अपील है कि पानी का सही से सदुपयोग करें। पानी की बर्बादी न होने दें। गर्मी में पानी की खपत बढ़ेगी।
-उपेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग