फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13925 farmers lodged complain on Kshati portal

Charkhi Dadri News: क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 13,925 किसानों ने की शिकायत

Fri, 07 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
13925 farmers lodged complain on Kshati portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गत एक मार्च को करीब 17 गांवों में हुई ओलावृष्टि के बाद क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अब तक जिले के 13,925 किसानों ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद राजस्व विभाग अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। पोर्टल पर किसानों ने अपनी फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज कराया है।
गत 27 व 28 दिसंबर 2024 को हुई बारिश एवं ओलावृष्टि के बारे में अब तक अगली प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। एक मार्च को हुई ओलावृष्टि से जिले का करीब 12 हजार एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ है। ओलावृष्टि की वजह से किसान फसलों को ट्रैक्टर-हेरो से रौंद रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का तर्क है कि फसल कटाई के लायक ही नहीं रही तो इसे खड़ी रखने में कोई फायदा नहीं है। कम से कम अगली फसल की बिजाई तो समय रहते कर लेंगे। किसान संगठनाें का कहना है कि सरकार ने दिसंबर माह में हुई ओलावृष्टि का अब तक मुआवजा नहीं दिया है। केवल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा ली जाती है। उसके बाद मामला शांत हो जाता है। किसान आए दिन प्रशासन व सरकार के नुमाइंदों को ज्ञापन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed