{"_id":"647a44a0b315e569a200c634","slug":"135-crore-budget-allocated-for-36-development-schemes-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-793-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 36 विकास योजनाओं के लिए 1.35 करोड़ बजट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 36 विकास योजनाओं के लिए 1.35 करोड़ बजट आवंटित
Sat, 03 Jun 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। जिला परिषद ने मार्च माह में स्वीकृत प्रस्तावों की 36 योजनाओं को हरी झंडी देते हुए उनके लिए 1.35 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें कन्या गुरुकुल में शौचालय निर्माण व कादमा गांव में सेढ़ माता धाम में शेड का निर्माण करवाना भी शामिल है।
दादरी जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास ने बताया कि मार्च माह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की मांग पर विकास योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति देकर बजट के लिए कार्रवाई आरंभ की थी। इनके लिए पिछले सप्ताह बजट जारी कर दिया गया है। जिला परिषद ने बाढड़ा खंड के गांव डांडमा में पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाने के लिए तीन लाख, कारीमोद में अनुसूचित वर्ग की बस्ती के लिए पांच लाख, गांव हड़ौदा कलां में जिम का सामान, हड़ौदी में शेड के लिए चार लाख की राशि, रामपुरा में गोशाला परिसर में सड़क निर्माण के लिए 12 लाख, गांव श्यामकलां में पानी की टंकी का निर्माण, गांव चांदवास खेल स्टेडियम में पेयजल टंकी, गांव जगरामबास में श्मशानघाट की चाहरदीवारी निर्माण के लिए आठ लाख, कन्या गुरुकुल में शौचालय निर्माण के लिए 7 लाख 44 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है।
इसी प्रकार गांव मांढ़ी हरिया स्कूल में पेयजल टंकी निर्माण, खंड झोझूकलां के गांव कादमा में दादी सेढ़ माता खेल परिसर में मंच निर्माण के लिए दस लाख, गांव बडराई में अनुसूचित वर्ग की चौपाल के लिए तीन लाख, गांव झोझूकलां में नाला निर्माण के लिए पांच लाख, गांव गुडाना, गोकल, बधवाना, पालड़ी, बालरोड़, दूधवा में जिम का सामान, बौंदकला खंड के गांव रानीला में गोशाला शेड निर्माण के लिए दस लाख, गांव ऊण में श्मशान घाट की चाहरदीवारी, गांव कासनी, सौंप, भागेश्वरी, बास, लांबा, मिर्च, कोहलावास में वाटर कूलर, खंड चरखी दादरी के गांव चरखी में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए 11 लाख, गांव पैंतावास कलां में शहीद देवीराम स्मारक के लिए 12 लाख, गांव लोहरवाड़ा में बीसी चौपाल के लिए 11 लाख, गांव भागवी में सामान्य धर्मशाला के नवीनीकरण के लिए पांच लाख, सांगू धाम खेड़ी में पेयजल टंकी निर्माण के लिए बजट मंजूर हुआ है
विज्ञापन
सीएम मनोहरलाल व सांसद धर्मबीर सिंह के प्रयासों से विकास योजनाओं के लिए ऑन डिमांड बजट मिल रहा है। जल्द ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
-मनदीप डालावास, चेयरमैन, जिला परिषद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -