{"_id":"6793cbb80c801aca140e9aeb","slug":"130-registraion-in-har-ghar-har-grihini-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130533-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 130 परिवारों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 130 परिवारों ने कराया पंजीकरण
Fri, 24 Jan 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र में हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत पंजीकरण कराने पहुंचे पात्र परिवारों के लोग।
- शहर के वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को आयोजित किया गया शिविर, निशुल्क पूरी कराई गई पंजीकरण प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत वाल्मीकि नगर के सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को शिविर आयोजित किया गया। इसमें योजना के पात्र परिवारों का पंजीकरण किया गया। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों के 130 परिवारों ने शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
वाल्मीकि एकता समिति की ओर से सामुदायिक केंद्र परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान आजाद सिंह ने की और बतौर मुख्य अतिथि एफसीआई अधिकारी कुलदीप सिंह ने शिरकत की। शिविर का संचालन कोषाध्यक्ष बासित बिड़लान व सचिव मनजीत कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग की ओर से चलाई जा रही हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गरीबी की रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों के निशुल्क आवेदन करवाए गए।
विज्ञापन
एफसीआई अधिकारी व समिति सदस्यों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम गरीब परिवारों की रसोई चलाने में सहयोग के लिए उठाया गया है। इसके जरिये एक लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों को लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया है। सब्सिडी राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस दौरान सुंदरलाल बिड़लान, संजय बिड़लान, लवकुश टांक, नरेश खन्ना आदि का सहयोग रहा।
- आज बौंदकलां में लगेगा शिविर
बौंदकलां। हर घर-हर गृहिणी योजना का पात्र परिवारों को लाभ देने के लिए शनिवार को बौंदकलां के उन रोड पर शिविर का आयोजन किया जाएा। पात्र महिला लाभार्थी राशनकार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, आधार कार्ड व पहचानपत्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लेकर पहुंचे और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी करवाएं।
फोटो 13
सामुदायिक केंद्र में हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत पंजीकरण कराने पहुंचे पात्र परिवारों के लोग। संवाद