फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13 legged camels recovered in canter, case filed against two under Animal Cruelty Act

कैंटर में पैर बंधे 13 ऊंट बरामद, दो पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
13 legged camels recovered in canter, case filed against two under Animal Cruelty Act
चरखी दादरी। दिल्ली रोड स्थित रामबाग के समीप से पुलिस ने ऊंटों से भरा कैंटर पकड़ा है। इससे 13 ऊंट बरामद हुए। पुलिस ने कैंटर सवार दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गो सेवकों को सूचना मिली थी कि ऊंटों से भरा एक कैंटर दादरी के दिल्ली रोड से गुजरने वाली है। गो सेवकों को संदेह था कि ऊंटों की तस्करी की जा रही है। रिंपी फौगाट और अन्य गो सेवकों ने बताया कि सूचना के आधार पर दिल्ली रोड रामबाग के सामने उन्होंने ऊंटों से भरा कैंटर रुकवाया और सदर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कैंटर से 13 ऊंट बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने ऊंटों को कमोद गोशाला पहुंचा दिया जबकि कैंटर सवार दो लोगों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया। रिंपी फौगाट ने बताया कि ऊंटों की टांगें रस्सी से बांधी गई थीं। कैंटर सवार आरोपियों की पहचान उत्तर-प्रदेश के बाघपत निवासी जाकिर और विक्रांत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed