फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12th examination held peacefully, 25% police force increased at centers

शांतिपूर्वक हुई 12वीं की परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई 25% पुलिस फोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
12th examination held peacefully, 25% police force increased at centers
नकल डालने के लिए परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़े युवक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की फिजिक्स व अर्थशास्त्र परीक्षा
विज्ञापन

शनिवार को हुई। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए प्रशासन ने 25 फीसदी पुलिस फोर्स भी बढ़ाई है। कुछ एक स्थानों को छोड़कर सभी 31 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। शिक्षा बोर्ड के अलावा प्रशासन व शिक्षा विभाग अधिकारियों के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाहर से परीक्षा केंद्रों में पर्ची फेंकने वालों को केंद्रों से दूर खदेड़ा।
शनिवार को फिजिक्स व अर्थशास्त्र के विषय की परीक्षा हुई। इन दोनों विषयों में विद्यार्थियों की संख्या कम ही रही। परीक्षा दोपहर बाद 12:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही उड़नदस्तों का दबदबा शुरू हो गया। केंद्रों का परीक्षा खत्म होने तक निरीक्षण जारी रहा। शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते के सदस्य जयकरण ने बताया कि शनिवार को यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने गांव पैंतावास कलां व बिरही कलां परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केंद्रों में पुलिस जवानों नेे नकल करवाने वालों को दूर खदेड़ दिया। इस वजह से बाहरी हस्तक्षेप कम ही देखने को मिला। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व आदर्श स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

हर परीक्षा केंद्र पर इंचार्ज किया नियुक्त
अब तक संपन्न हुईं परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों की कमान सिपाही या होमगार्ड के हाथों में थी। शुरुआती तीनों पेपर में दबकर नकल चली। बोर्ड चेयरमैन की मांग पर जिला पुलिस कप्तान ने शनिवार की परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक इंचार्ज नियुक्त किया। पहले के मुकाबले शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर 25 फीसदी फोर्स बढ़ाई गई। पहले तीन पेपर में जहां 150 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी दी, तो शनिवार को करीब 190 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी दी।

   शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल।

शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed