फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   124 PMShri schools of the state will be beautified, budget of Rs 1.24 crore released

Charkhi Dadri News: प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूलों का होगा सुंदरीकरण, 1.24 करोड़ रुपये का बजट जारी

Wed, 17 Jan 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
124 PMShri schools of the state will be beautified, budget of Rs 1.24 crore released
शहर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल।
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी जिलों में गत वर्ष समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार ने पीएमश्री स्कूलों की शुरुआत की थी। अब सरकार ने प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूलों में सुंदरीकरण करवाने के लिए 1.24 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। स्कूल के सुंदरीकरण पर प्रति स्कूल एक लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश में फिलहाल 124 पीएमश्री स्कूल हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा पीएमश्री स्कूल करनाल और हिसार जिले में हैं। यहां स्कूलों की संख्या 9-9 है। इन दोनों जिलों को नौ-नौ लाख रुपये की धनराशि मिली है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम दो पीएम श्री स्कूल चरखी दादरी जिले में है और दादरी को दो लाख रुपये का बजट मिला है। सबसे कम पीएम श्री स्कूल वाले जिलों में सोनीपत और फरीदाबाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। यहां तीन- तीन पीएमश्री स्कूल हैं। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चरखी दादरी की बात करें तो शहर का राजकीय कन्या स्कूल और कलियाणा राजकीय स्कूल को पीएमश्री स्कूल योजना के तहत एक-एक लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


जानिये... किस जिले में कितने पीएमश्री स्कूल और कितना मिला बजट
जिला - स्कूल संख्या - बजट


अंबाला - 6 - 6 लाख

भिवानी - 7 - 7 लाख

चरखी दादरी - 2 - 2 लाख

फरीदाबाद - 3 - 3 लाख

फतेहाबाद - 7 - 7 लाख

गुरुग्राम - 4 - 4 लाख

हिसार - 9 - 9 लाख
झज्जर - 5 - 5 लाख

जींद - 7 - 7 लाख

कैथल - 7 - 7 लाख

करनाल - 9 - 9 लाख

कुरुक्षेत्र - 6 - 6 लाख

महेंद्रगढ़ - 5 - 5 लाख
नूंह - 6 - 6 लाख

पलवल - 6 - 6 लाख

पंचकूला - 3 - 3 लाख

पानीपत - 6 - 6 लाख

रेवाड़ी - 5 - 5 लाख

रोहतक - 4 - 4 लाख
सिरसा - 7 - 7 लाख
सोनीपत - 3 - 3 लाख
यमुनानगर - 7 - 7 लाख



पीएमश्री स्कूल में सुंदरीकरण के लिए सरकार ने प्रदेश के 124 स्कूलों के लिए 1.24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। दादरी जिले के दो स्कूलों को एक-एक लाख का बजट मिला है। जल्द ही इस बजट राशि से स्कूल में सुंदरीकरण कार्य करवाए जाएंगे। - नवीन नारा, डीईईओ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed