फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1,200 jamabandi copies stuck due to strike

Charkhi Dadri News: हड़ताल से 1,200 जमाबंदी नकल, 240 डीएल, 210 आरसी और 250 रजिस्ट्री अटकी

Wed, 17 Jul 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
1,200 jamabandi copies stuck due to strike
चरखी दादरी। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही, जिस कारण आमजन की परेशानी कम नहीं हो पाई। लगातार तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटर के सरल केंद्र समेत तहसील कार्यालय में सीट न संभालने से जिले में 256 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं के करीब 6,000 आवेदन अटक गए हैं। एसोसिएशन
विज्ञापन

पदाधिकारियों की मानें तो तीन दिन सेवाएं ठप रहने से 1,200 जमाबंदी नकल के आवेदन समेत 240 ड्राइविंग लाइसेंस, 210 आरसी और 250 रजिस्ट्री नहीं हो पाईं। बता दें कि लंबित मांगों को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिले में तैनात सभी 90 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। तीन दिन की हड़ताल से पहले दो दिन शनिवार व रविवार का अवकाश था और ऐसे में पिछले 5 दिनों से आवेदन न कर पाने से आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते दादरी और बाढड़ा सरल केंद्र पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की कुर्सियां दिनभर खाली रही। बुधवार को यहां पहुंचे 200 से अधिक लोग बिना काम करवाए ही लौट गए। इनमें से कोई जमीन की फर्द निकलवाने तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आया था। इन लोगों ने कहा कि हड़ताल उनके लिए गले की फांस बन गई है जबकि सरकार कोई समाधान भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैकल्पिक व्यवस्था न होने से बढ़ी परेशानी
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के बावजूद प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बुधवार को सरल केंद्र पहुंचे रामकिशन, मोहनलाल, सुधीर और टेकचंद ने कहा कि प्रशासन को हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके।




7.5 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान

कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल से तीन दिन के अंदर सरकार को करीब 7.5 करोड़ के राजस्व का नुकसान भी हुआ है। ऑनलाइन सेवाओं का लाभ देने की एवज में सरकार को प्रतिदिन करीब ढाई करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।




बुधवार को तीसरे दिन भी जिले के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया है। एसोसिएशन फैसला ले चुकी है कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। -अजय कुमार, जिला प्रधान, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed