फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 feet of Rampura Minor broken due to leakage, crops submerged

रिसाव होने के कारण रामपुरा माइनर का 12 फुट का हिस्सा टूटा, फसलें जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 feet of Rampura Minor broken due to leakage, crops submerged
गांव छपार के समीप रामपुरा माइनर में बना कटाव और खेतों की ओर बहता पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव छपार के समीप रामपुरा माइनर टूटने से खड़ी फसल जलमग्न हो गई। माइनर को ठीक कर फिर से पानी छोड़ दिया गया है। माइनर में 10 क्यूसेक पानी चल रहा था। पेड़ों के साथ रिसाव होने की वजह से माइनर में 12 फुट चौड़ा कट पड़ गया। हालांकि सिंचाई विभाग का तर्क है कि कुछ जमीन पर ही माइनर का पानी भरा है।
विज्ञापन

पिछले दिनो से हो रही बारिश के बाद जिला ही नहीं प्रदेश भर की सभी नहरों में पानी छोड़ कर रखा है, ताकि बारिश के पानी को समायोजित किया जा सके। शुक्रवार सुबह रामपुरा माइनर गांव छपार के समीप टूट गई। इस माइनर में 10 क्यूसेक पानी चल रहा था। माइनर में पेड़ की जड़ों की वजह से रिसाव हो गया। इससे माइनर में 12 फुट चौड़ा कट पड़ गया। कट होने से पानी खेतों की ओर बहने लगा। खेतों में इस समय कपास,बाजरा व ग्वार की फसलें खड़ी हैं। माइनर टूटने से आसपास कई एकड़ में खड़ी फसल में पानी भर गया। हालांकि इससे फसलों में कोई खास नुकसान होने की सूचना नहीं है। जिस स्थान पर माइनर टूटी है वहां रेतीले टीले हैं, जिस कारण में धरती पानी को जल्दी सोख लेती है।
विज्ञापन

बेलदार ने माइनर टूटने की सूचना अपने अधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग से जेई लोकेश कुमार व हिमांशु कादयान मौके पर पहुंचे। उन्होंने माइनर को पाटने का काम शुरू करवाया। पीछे हैड से पानी बंद करवाया। मिट्टी आदि डालकर माइनर को ठीक करवाया गया है। माइनर में फिर से पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नहरों में चल रहा है पानी
इस समय जिले की मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर में भी पानी छोड़ कर रखा है, ताकि जैसे-तैसे पीछे हैड से पानी का दबाव कम हो जाए। बारिश होने पर खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए भी इस समय पानी की जरूरत नहीं है। ऐसे में विभाग ने जिले की तकरीबन सभी 68 नहरों में पानी छोड़ कर रखा है। ज्यादा बारिश होने से जलभराव होने पर खेतों व आवासीय बस्ती से पानी का उठान कर ड्रेनों में डाल दिया जाता है। ड्रेनों से नहरों व माइनर में पानी डाला जाता है। ऐसे में कई बार नहरें ओवरफ्लो हो जाती हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने सभी नहरों में पानी छोड़ कर रखा है, ताकि पानी का सामान वितरण हो सके।

वर्जन:::: माइनर को ठीक कर दिया गया है। माइनर टूटने से फसलों में कोई नुकसान नहीं है। आधा एकड़ भूमि पर मुश्किल से पानी भरा है। रिसाव की वजह से माइनर टूट गई थी।
-लोकेश कुमार, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed