{"_id":"6427270e21fe4cc6bb04a294","slug":"12-councilors-said-in-the-midst-of-a-scuffle-we-are-unhappy-with-your-budget-agenda-charkhidadri-news-c-21-1-94450-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नोकझोंक के बीच 12 पार्षद बोले- हम आपके बजट एजेंडा से नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नोकझोंक के बीच 12 पार्षद बोले- हम आपके बजट एजेंडा से नाखुश
Sat, 01 Apr 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
आपसे में बहस करती पार्षद रचना देवी और अन्नु।
चरखी दादरी। 2023-24 के प्रस्तावित वार्षिक बजट पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक शुरू से ही हंगामेदार रही और कई पार्षद तो अपना आपा ही खो गए। महिला-पार्षद भी गर्म तेवर में दिखीं और एक-दूसरे की छींटाकशी को लेकर आपस में उलझ पड़ी। बजट एजेंडा तय करते समय राय-शुमारी न करने की टीस भी पार्षदों की झलकी। 12 पार्षदों ने एक सुर में कहा कि हम आपके बजट से नाखुश हैं। उन्होंने बकायदा लिखित में अपना विरोध दर्ज कराया।
बता दें कि वार्षिक बजट तय करने के लिए 27 मार्च को भी बैठक बुलाई गई थी। उस दौरान भी 12 पार्षदों ने बजट एजेंडा का विरोध कर बैठक का बहिष्कार किया था। कोरम पूरा न होने के चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद 31 मार्च को दूसरी बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी 21 पार्षद पहुंचे। ईओ राजेश वर्मा के कार्यालय काम से बाहर होने के कारण बैठक संपन्न कराने की जिम्मेदारी उन्होंने लेखाकार रविंद्र हुड्डा को सौंपी।
10:15 पर बैठक शुरू हुई। लेखाकार रविंद्र हुड्डा के बैठक का एजेंडा पढ़ना शुरू करते ही वार्ड 9 के पार्षद विनोद सिंहमार सीट पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इस बैठक के एजेंडा में ये कही नहीं लिखा कि 27 मार्च की बैठक कोरम पूरा न होने के चलते रद्द हुई। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और चेयरमैन बक्शीराम सैनी माहौल को शांत करते नजर आए। इसके बाद तो पार्षदों के बीच आपसी बहस शुरू हो गई और कुछ ने तो महिला पार्षद मौजूद होने के बाद भी अपने शब्दों से मर्यादा की सीमाएं लांघ दी। महिला पार्षदों ने भी बजट एजेंडा को लेकर विरोध दर्ज कराया। महिला पार्षद रचना देवी और अन्नु आपस में उलझ पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद उनके तेवर नर्म पड़ गए। जुबानी बहस में पार्षद मंजू पहल भी पीछे नहीं रही। 11:50 तक ऐसी ही स्थिति रही और 12 पार्षदों का विरोध दर्ज कर बैठक का समापन किया गया।
विज्ञापन
- 2023-24 के लिए ये रहा नगर परिषद का प्रस्तावित बजट एजेंडा
- एक मार्च 2023 का वास्तविक शेष- 8,61,35,809
- वर्ष 2023-24 की अनुमानित आय- 30,41,41,000
- वर्ष 2023-24 अनुमानित खर्च- 29,14,80,000
- 31 मार्च 2024 का अनुमानित शेष- 9,87,96,809
जानिये...कौन-किससे उलझा और क्या हुई बहस
- 10:19 पर पार्षद विनोद सिंहमार लेखाकार रविंद्र हुड्डा से भिड़ पड़े। नौबत यहां तक आ पहुंची कि लेखाकार को विनोद सिंहमार को गरिमा में रहने की नसीहत तक देनी पड़ गई।
- 10:25 पर विनोद सिंहमार की फिर से लेखाकार रविंद्र से जुबानी झड़प हो गई। विनोद सिंहमार ने कहा कि नगर परिषद में आप चयनित हो जबकि मैं चुना हुआ हूं। 2200 वोटर्स ने मुझे यहां भेजा है।
- 10:27 पर पार्षद नवीन विनोद सिंहमार की बात के समर्थन में अपनी सीट से खड़े हुए। उन्होंने एक्सईएन से कहा कि अधिकारी पार्षदों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्षदों को दबाया नहीं जा सकता।
- 10:32 पर वार्ड-14 से पार्षद सतबीर चौहान खड़े हुए और बजट एजेंडा का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक्सईएन साहब हम 12 पार्षद आपके बजट से नाखुश हैं।
- झड़प के बीच 10:40 पर चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर जाने की बात कही। इसके बाद अन्य पार्षदों ने इसका विरोध किया तो पार्षद प्रतिनिधि वापस अपनी सीटों पर बैठ गए।
- 10:45 पर विनोद सिंहमार ने अपनी सीट पर खड़े होकर एक बात कही जो पार्षद विनोद वाल्मीकि को चुभ गई। इस बात पर दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई और नौबत एक-दूसरे को देख लेने तक जा पहुंची।
- 11:13 पर पार्षद जयसिंह लांबा और चेयरमैन बक्शीराम में जुबानी जंग हुई। जयसिंह ने कहा कि चेयरमैन तो घणा ठाडा है, इसने कई चेयरमैन की गैल दाबी। बक्शीराम ने कहा कि ठाडा बताण खातर भाई तेरा धन्यवाद।
- इन पार्षदों ने दर्ज कराया बजट एजेंडे पर विरोध
पार्षद जयसिंह लांबा, मुनेश दहिया, बबीता, नवीन बिंदल, नवीन, विनोद सिंहमार, मनोज वर्मा, सतबीर चौहान, सुधीर स्वामी, रचना देवी, अजय व मंजू पहल ने बजट एजेंडे पर विरोध दर्ज कराया।
कुछ पार्षद शहरी विकास को बाधित रखने की सोच रखे हुए है, जो घातक है। वार्षिक बजट में उन्होंने इसकी बानगी भी दिखा दी। 12 पार्षदों ने बजट एजेंडा पर अपना विरोध दर्ज कराया ह। थोड़ी-बहुत कहासुनी तो बैठक में हो ही जाती है।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद