{"_id":"666e0791d4a83e418e0e1235","slug":"11th-accused-in-akash-murder-case-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119012-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आकाश हत्याकांड का 11वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आकाश हत्याकांड का 11वां आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने आकाश हत्याकांड के एक और आरोपी को दबोचा है। आरोपी मनदीप उर्फ चंद्र दादरी का रहने वाला है। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी 11वें आरोपी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी राहुल ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 28 मई की रात वह पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक गेस्ट हाउस में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान कई युवक हथियार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने राहुल और उनके दोस्त आकाश को गेस्ट हाउस से घसीटकर बाहर निकाला और इसके बाद उन पर धारदार हथियारों, डंडों और ईंटों से हमला कर दिया।
इस हमले में आकाश की मौत हो गई थी जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून को स्पेशल स्टाफ टीम ने पीएसआई संदीप के नेतृत्व में हत्याकांड में शामिल आरोपी मनदीप उर्फ चंद्र को भी काबू कर लिया है।