{"_id":"61acff8e7d6cb40fcd5d7611","slug":"11kv-power-line-broken-due-to-setting-plate-falling-major-accident-averted-charkhidadri-news-hsr61866109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटरिंग प्लेट गिरने से 11केवी बिजली लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटरिंग प्लेट गिरने से 11केवी बिजली लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
चरखी दादरी। सेटरिंग प्लेट गिरने से पुराने झज्जर रोड पर बिजली की 11केवी की लाइन टूटकर बीच सड़क गिर गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था। तार टूटने से लाइन में भी फाल्ट आ गया। तुरंत सूचना देकर बिजली बंद करवाई गई। बाद में बिजली निगम कर्मचारी पहुंचे और लाइन ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। दो घंटे से ज्यादा समय तक बाजार की बत्ती गुल रही। यह काठमंडी जाने का मुख्य मार्ग है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
मामला रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। पुराना झज्जर रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। यहीं पर सेटरिंग की प्लेट उतारते समय एक प्लेट 11केवी बिजली लाइन पर गिर गई। जिससे तार दो जगह से टूटकर नीचे गिर गया। वहां गिरे तारों के पास से लोग गुजरते रहे। बाद में स्थानीय दुकानदारों ने बिजली निगम अधिकारियों को सूचना देकर लाइन को बंद करवाया। बाद में बिजली निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली तारों को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक बाजार की बिजली गुल रही। बिजली बहाल होने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप सैनी ने बताया कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और खर्चा वसूला जाएगा। लाइनों को ठीक करवा दिया गया है।