फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   112 vehicles searched during a special checking drive.

Charkhi Dadri News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, तापमान में गिरावट जारी

Mon, 12 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
112 vehicles searched during a special checking drive.
आसमान में छाए बादल। 
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जिले के मौसम में बदलाव आया है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर उत्तर पूर्वी हो गई। इसके कारण दिनभर मौसम परिवर्तनशील बना रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव हो रहा है। वर्तमान में पश्चिमी हवाओं के स्थान पर दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री था, जो रविवार को 31 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात का तापमान 26 डिग्री से कम होकर 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसमी प्रणालियों की हलचल
वर्तमान मौसमी परिस्थितियों में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके अलावा, मध्य पाकिस्तान से उत्तरी मध्य प्रदेश तक एक और ट्रफ गुजर रही है। यह ट्रफ दक्षिण जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन का कहना है कि हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली से एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। इसके बाद 12 और 14 अक्तूबर को दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इन प्रणालियों के कमजोर पड़ने के कारण व्यापक बारिश के आसार कम हैं। किंतु इस दौरान कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है और आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed