फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11,000 students will study sitting on dual desks

Charkhi Dadri News: टाट-पट्टी पर बैठने के बजाय ड्यूल डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करेंगे 11,000 विद्यार्थी

Sun, 16 Jun 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
11,000 students will study sitting on dual desks
चरखी दादरी। अब राजकीय स्कूलों में 11,000 विद्यार्थियों को ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने हासिल कर लिया है। विभाग ने सभी स्कूलों से छात्र संख्या मांगी थी, उसी के अनुरूप डेस्क उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या करीब 11,000 है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग स्कूली आधारभूत ढांचा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रहा है। काफी स्कूलों में नए कमरे भी बनाए गए हैं। चहारदीवारी निर्माण भी किया गया है। सीमित स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बनाई जा रही हैं। कई स्कूल भवनों का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है। दरवाजे व खिड़कियों को ठीक किया गया है।
विज्ञापन

एक समय ऐसा भी होता था जब विद्यार्थी स्कूलों में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे। सर्दी व गर्मी के मौसम की कोई परवाह नहीं होती थी। आधुनिक दौर में काफी बदलाव आया है। अब स्कूलों में डेस्क की सुविधा अनिवार्य हो गई है। जिला के काफी स्कूलों में ड्यूल डेस्क की किल्लत बनी हुई थी। प्रतिवर्ष डेस्क टूटते भी हैं। बार-बार मरम्मत भी करवानी पड़ती है। इसे देखते हुए विभाग ने पिछले दिनों सभी स्कूल मुखियाओं से डेस्क की जरूरत मांगी थी। स्कूल मुखियाओं की सूचना के आधार पर अब जिला के सभी ब्लॉक में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक विद्यार्थियों को ड्यूल डेस्क की सुविधा मुहैया करवा दी गई है। इसका करीब 11,000 विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूल मुखियाओं से डेस्क की जरूरत मांगी थी। स्कूल मुखियाओं की सूचना के आधार पर अब सभी ब्लॉक में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक विद्यार्थियों को ड्यूल डेस्क की सुविधा मुहैया करवा दी गई है। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। -कृष्णा फौगाट, डीईओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed