फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   110 minutes road jam for electricity and water

Charkhi Dadri News: बिजली-पानी के लिए 110 मिनट रोड जाम, एसडीओ की गाड़ी का किया घेराव

Wed, 03 Jul 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
110 minutes road jam for electricity and water
चरखी दादरी के सरदार झाडू सिंह चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग। 
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाडू सिंह चौक पर मंगलवार सुबह लोगों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ की गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया और नारेबाजी कर विभाग और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे 50 मिनट बाद जाम खुलवाया। इससे पहले महिलाओं ने यहां खाली मटके तोड़कर पेयजल संकट पर रोष जताया।
विज्ञापन

वार्ड-8, 9 व 16 के लोग कई दिनों से पेयजल और बिजली समस्या का दंश झेल रहे हैं। अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे तीन वार्डों के लोग सरदार झाडू सिंह चौक पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 9:40 पर अवरोधक डालकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान अवरोधक हटाकर गुजरने का प्रयास करने पर प्रदर्शनकारियों की दुपहिया वाहन चालकों से नोक-झोंक भी हुई। जाम लगाने के करीब आधा घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की।


प्रदर्शनकारी नहीं माने तो एसएचओ ने मौके पर पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया
एसएचओ रमेश कुमार ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देते हुए लोगों से जाम खोलने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
इसके बाद बिजली निगम एसडीओ गौरव कुमार और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सोहनलाल और जेई बृजेश जावला मौके पर पहुंचे। उनसे लोगों ने कहा कि वो लंबे समय से बिजली और पानी समस्या का दंश झेल रहे हैं और अब उनका सब्र बिल्कुल जवाब दे चुका है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने और समस्याओं पर संज्ञान न लेने का आरोप लगाया। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत किया। करीब 11:30 पर आक्रोशित लोगों ने जाम खोल दिया।


लोग बोले - चार जून को भी लगा चुके जाम
संदीप फौगाट, पूर्व पार्षद खजानी देवी, कमलेश, मुनेश, मीना देवी, वार्ड-16 पार्षद राकेश देवी, लाडो देवी आदि ने बताया कि पिछले करीब दो माह से समस्या बनी हुई है। चार जून को भी उन्होंने सरदार झाडू सिंह चौक के समीप रोड जाम किया था और उस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया।

- ट्रांसफार्मर रखवाने के 15 दिन बाद भी नहीं किया कनेक्शन
संतोष देवी, रिंपी फौगाट, सुदेश वर्मा, मोनू, सुरेश, राजा फौगाट, राजेंद्र आदि ने बताया कि यहां पहले एक ट्रांसफार्मर रखा था और इस पर लोड ज्यादा था, जिससे केबल जल जाती थी। जाम लगाने पर निगम अधिकारियों ने यहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद यहां ट्रांसफार्मर तो रखवा दिया लेकिन 15 दिन बाद भी कनेक्शन नहीं किया गया।

- सप्लाई में 50 से ज्यादा घराें में पहुंच रहा सीवर का पानी
मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सोहनलाल और जेई बृजेश जावला के समक्ष लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या रखते हुए समाधान की मांग की। लोगों ने बताया कि करीब पचास घरों में सप्लाई के दौरान सीवर का दूषित पानी पहुंच रहा है और इसके चलते लोग पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लोगों को आश्वस्त करवाया गया, जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। रमेश कुमार, एसएचओ दादरी शहर थाना।



लोगों की पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। विभाग पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। दूषित पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।


यहां एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवा चुके हैं और इसका कनेक्शन मंगलवार शाम तक ही करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed