फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   110 kg crakers found

Charkhi Dadri News: मकान से पुलिस ने बरामद किए 110 किलो 200 ग्राम पटाखे

Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
110 kg crakers found
दादरी शहर के वार्ड-17 से बरामद पटाखों की खेप। संवाद
- बस स्टैंड चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड-17 में दी दबिश, आरोपी को मौके पर काबू कर बरामद की पटाखों की खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-17 स्थित एक मकान से पुलिस ने 110 किलो 200 ग्राम पटाखों की खेप बरामद की है। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में वार्ड-17 निवासी आशु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड-17 निवासी आशु ने इसी वार्ड में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। इसमें उसने काफी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर शहर थाना पुलिस टीम ने वार्ड-17 स्थित आशु के किराये के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक मकान से निकल कर भागने लगा। उसे तत्काल पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आशु बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस एक कमरे में पहुंची और वहां रखे 5 कट्टों को खोलकर जांच की तो उनमें पटाखे बरामद हुए। कट्टों से पुलिस ने 800 राॅकेट, 2 पीस मैट्रिक्स मल्टी शॉट, 5 पीस यूनिवर्सल, 2 पीस मिराकल शॉट, 1 पीस द थडरकिंग, 30 मल्टी कलर शॉट, 2 पीस फ्लैम थ्रोअर मल्टी कलर शॉट, 1000 बुल्ट बम, 5-A मार्का पटाखा लड़ी, 2 पीस ब्लैक डॉग , 5 पैकेट फिरकी, 55 पीस मुर्गा छाप ग्राउंड चक्कर समेत कुल 110 किलो 200 ग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में आशु के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन:
गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम ने पटाखों की यह खेप बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी

फोटो 02
दादरी शहर के वार्ड-17 से बरामद पटाखों की खेप। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed