फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11 people including three women and students found corona infected

तीन महिलाओं और छात्रा समेत 11 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
11 people including three women and students found corona infected
कोरोना जांच के लिए सिविल अस्पताल में सैंपल देती महिला। - फोटो : CharkhiDadri
अप्रैल में कोरोना का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। शनिवार को भी तीन महिलाओं और एक स्कूली छात्रा समेत 11 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन नए संक्रमितों को ट्रेस कर लिया है। वहीं, पांच संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को शहर के वार्ड-12 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, कबीर बस्ती निवासी 60 साल की महिला, बाला वाला मंदिर क्षेत्र निवासी 78 साल का व्यक्ति, चांगरोड निवासी 58 साल का व्यक्ति, घिकाड़ा निवासी 54 साल की महिला, चंपापुरी निवासी 19 वर्षीय युवक, वार्ड-17 निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, बिरही कलां निवासी 41 साल की महिला, बेरला निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, पूर्ण बाग के समीप रहने वाला 37 साल का व्यक्ति और काठमंडी क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी संक्रमित मिली है। वहीं, पांच संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

1264 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
शनिवार 10 अप्रैल तक जिला से कोरोना जांच के लिए 146436 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1264 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 593 सैंपल जिले से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1615 हो गई है जिनमें से 1520 स्वस्थ हुए हैं और 26 की मौत हुई है। 69 संक्रमित फिलहाल उपचाराधीन हैं और इनमें से 12 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed