फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11 employees of four polling teams arrested for consuming liquor at polling booth, court grants bail

मतदान बूथ पर शराब का सेवन करने पर चार पोलिंग टीमों के 11 कर्मचारी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 employees of four polling teams arrested for consuming liquor at polling booth, court grants bail
चरखी दादरी। मतदान संपन्न कराने जैसी अहम जिम्मेदारी को हलके में लेना चार पोलिंग पार्टियों को भारी पड़ गया। जिला पुलिस ने चारों पोलिंग पार्टियों में शामिल 11 अधिकारी व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। आरोपियों में पोलिंग अधिकारी से लेकर प्रिजाइडिंग ऑफिसर और पुलिस कर्मी तक शामिल हैं और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन

बता दें कि 9 नवंबर को हुए मतदान से पहले आठ दिसंबर की रात अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान चार गांवों के मतदान केंद्र पर भेजी गई पोलिंग टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी शराब का सेवन किए हुए मिले थे। इतना ही नहीं मिर्च के पोलिंग बूथ से शराब भी बरामद हुई थी। इस घोर लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित प्रभारी को सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एक एफआईआर बौंदकलां थाने में तो एक झोझूकलां थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मिर्च गांव के पोलिंग बूथ नंबर 58 पर तैनात किए गए सुशील कुमार, विक्रम, रामपाल और कर्मचंद को जबकि लांबा के बूथ नंबर 69 पर तैनात राजीव, राजेंद्र, राजेश और दिलबाग को, कासनी के बूथ नंबर 67 पर तैनात जितेंद्र और कांस्टेबल सतबीर समेत मंदोला के बूथ नंबर 27 पर बतौर प्रिजाइडिंग ऑफिसर तैनात राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed