फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11 councilors and representatives raised questions on garbage collection tender, demanded its cancellation

Charkhi Dadri News: 11 पार्षदों और प्रतिनिधियों ने कचरा उठान के टेंडर पर उठाए सवाल, रद्द करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
11 councilors and representatives raised questions on garbage collection tender, demanded its cancellation
रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद पार्षद और प्रतिनि​धि। 
चरखी दादरी। कचरा उठान टेंडर पर 11 पार्षदों और प्रतिनिधियों ने वीरवार को फिर से सवाल उठाया है। इस संबंध में इन पार्षदों और प्रतिनिधियों ने वीरवार को रेस्ट हाउस परिसर में प्रेसवार्ता की, जिसमें प्रशासन और सरकार से कचरा उठान के टेंडर को रद्द करने की मांग उठाई गई। वहीं, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी का कहना है कि विरोधी पार्षदों के आरोप बेबुनियाद है और ये छवि खराब करने का प्रयास है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर से कचरा उठान करने का जो टेंडर दिया गया है उसमें भारी गोलमाल है। नगर परिषद ने प्रति टन 2350 रुपये तय किया है कि जबकि अन्य शहरों में कचरा उठान का टेंडर बेहद कम रेट में हुआ है। इतना ही नहीं नगर परिषद ने अपने संसाधन भी एजेंसी को सुपुर्द कर दिए हैं। पार्षदों को कहना है कि चेयरमैन का टेंडर में पूरा हस्तक्षेप है और वो इसकी एवज में कमीशन तक ले रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान ने चेयरमैन बक्शीराम सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर से जो कूड़ा उठान किया जाता है, उसका बिना वजन किए ही बिल बनाए जा रहे हैं। पिछले 2 माह से ऐसा चल रहा है। गत दिनों ही पार्षदों ने वहां जाकर ये गड़बड़ी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद जयसिंह लांबा ने बताया कि शहर से उठाए जा रहे कूड़े के वजन में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिसको कुछ रोज पहले एमआरएफ प्लांट वीडियो बना कर पर्दाफाश किया गया था। अब पार्षदों का कहना है कि इस टेंडर को रद्द किया जाए वरना पार्षद आने वाले समय आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रेसवार्ता में पार्षद जयसिंह लांबा, नवीन प्रजापति, विनोद सिंहमार, मनोज वर्मा, अजय सांगवान, सुधीर स्वामी, प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान, दीपक चौहान, नरेंद्र दहिया, जितेंद्र सांगवान, सत्यवान पहल आदि पार्षद और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वर्जन:

कूड़ा उठान का टेंडर मुख्यालय से ही अलॉट किया गया है और मेरा या स्थानीय अधिकारियों का इसमें कोई रोल नहीं है। पार्षद चाहे तो इसमें हो रहे भ्रष्टाचार के सबूत पेश कर सकते हैं। वो केवल राजनैतिक स्टंट के तहत छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed