फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1078 young men and women got registered for marriage in the camp. 38 youth got employment in the fair.

Charkhi Dadri News: शिविर में 1078 युवक-युवतियों ने कराया विवाह के लिए पंजीकरण मेला में 38 युवाओं को मिला रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
1078 young men and women got registered for marriage in the camp. 38 youth got employment in the fair.
कैंप में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करते टीम के सदस्य।
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन एवं ग्राम पंचायत बौंद कलां, बौंद खुर्द व रणकोली के सहयोग से राजा भोज के सम्मान में निशुल्क चिकित्सा शिविर, रोजगार मेला एवं विवाह पंजीकरण शिविर बौंद कलां स्थित धर्मशाला में आयोजित किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 381 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 38 युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार विवाह पंजीकरण की मुहिम के तहत 1078 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। शिविर में 20 वरिष्ठ चिकित्सक की टीम ने 378 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। विटामिन-डी, खून की जांच, ईसीजी, शुगर, बीपी आदि टेस्ट शामिल थे। मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर में डॉ. नरेंद्र वशिष्ठ, विशेष फोगाट, अमित सहरावत, प्रीति बंसल, अजीत, डॉ. नरेश, डॉ. वीरभान, डाॅ. विरेंद्र, डाॅ. किशोर गुप्ता ने सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन

तीनों गांवों के सरपंच अत्तर सिंह कुम्हार, प्रेमपाल परमार व अजीत परमार और पूर्व पार्षद महेंद्र सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल एवं बलवान सिंह साहू मौजूद रहे। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष एवं समाजसेवी अनिल साहू ने बताया कि संगठन के युवा विंग अध्यक्ष एवं समाजसेवा अनिल साहू ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य आगामी दिनों में एक बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मोहित चौधरी ने अपने संबोधन में संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मुहिम जनकल्याणकारी उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समाजसेवी एवं संगठन संस्थापक बलवान साहू ने कहा कि संगठन पूर्व में भी जनहित के कार्यों में सक्रिय रहा है। विवाह पंजीकरण की नई पहल से युवक-युवतियों को विशेष लाभ मिलेगा।

समाजसेवी बलवान साहू ने युवाओं को समाज निर्माण के आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, मंडल अध्यक्ष सुरेश परमार, आईटी प्रमुख संजय बंसल, सतपाल, मैनपाल, गोलूराम रानीला, पवन सैन, नरेंद्र पिचोपा, मनीष, ब्रह्मप्रकाश, राजकुमार मोर, ज्योति चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed