फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   107 year old Rambai and 65 year old daughter Santra won five medals in National Master Athletics Championship

Dadri: राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 107 वर्षीय रामबाई व 65 वर्षीय बेटी संतरा ने जीते पांच पदक

Sat, 10 Feb 2024 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 01:46 PM IST
सार

बुजुर्ग खिलाड़ी रामबाई की दोहती संतरा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि नानी रामबाई ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण हासिल किए। उनकी 100 मीटर की दौड़ रविवार को आयोजित होगी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान के अलवर में आयोजित ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी तीन स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

विज्ञापन
107 year old Rambai and 65 year old daughter Santra won five medals in National Master Athletics Championship
107 वर्षीय महिला रामबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र की बाधा लांघकर 107 वर्षीय महिला रामबाई ने एक बार से फिर से खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तेलगाना में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, उनकी 65 वर्षीय बेटी संतरा देवी ने भी चैंपियनशिप की तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। मां- बेटी ने राष्ट्रीय स्पर्धा में पांच पदक जीतकर कादमा क्षेत्र और दादरी जिला समेत हरियाणा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुजुर्ग खिलाड़ी रामबाई की दोहती संतरा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि नानी रामबाई ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण हासिल किए। उनकी 100 मीटर की दौड़ रविवार को आयोजित होगी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान के अलवर में आयोजित ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी तीन स्वर्ण पदक हासिल किए थे। राजस्थान के बाद उनका ये प्रदर्शन तेलगाना में भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामबाई की छोटी बेटी 65 वर्षीय संतरा देवी ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं, शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक और 5 किलेमीटर पैदल चाल में रजक पदक हासिल किया। इस बार संतरा देवी की 40 वर्षीय बेटी शर्मिला स्पर्धा में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाईं। उनके अनुसार उनके वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी काफी कम उम्र के थें और इसके चलते मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहा। 

खिलाड़ियों, कोच और आयोजकों ने सराहा हौसला
107 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग का चारपाई से उठना भी संभव नहीं हो पाता जबकि इस उम्र में रामबाई खेल मैदान में छाईं हुई हैं। तेलगाना में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों, कोच और आयोजकों ने उनके हौसले की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed