{"_id":"631647428e9e3342593f6710","slug":"106-admissions-in-three-itis-from-second-merit-list-charkhidadri-news-hsr6411039190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट लिस्ट से तीन आईटीआई में हुए 106 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट लिस्ट से तीन आईटीआई में हुए 106 दाखिले
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला लेने के लिए सोमवार अंतिम दिन रहा। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर जिले की तीन आईटीआई में 106 आवेदकों ने दाखिला लिया है जबकि 210 के नाम इसमें शामिल रहे।
बता दें कि आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 24 अगस्त को जारी की गई थी। रावलधी ब्वॉयज आईटीआई में पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर 377 सीटों में से 155 भर पाई थीं। दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की गई जिसके आधार पर दाखिला लेने की अंतिम तारीख पांच सितंबर रही। दूसरी मेरिट लिस्ट में राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी में 182 आवेदकों के नाम जारी किए गए थे, लेकिन इनमें से 96 आवेदकों ने ही संस्थान में दाखिला लेना सुनिश्चित किया।
वहीं, कादमा स्थित राजकीय आईटीआई में दूसरी मेरिट में 28 आवेदकों के नाम जारी किए गए थे और इनमें से सिर्फ दस आवेदकों ने ही अपना दाखिला लेना सुनिश्चित किया। अब बाकी बचे हुए आवेदकों को अगली मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए अलग से शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
अगली लिस्ट से पहले भर सकते हैं ट्रेड
अगली मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को लगाई जाएगी। इससे पहले बची हुई सीटों का ब्योरा सात सितंबर को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सात से नौ सितंबर तक आवेदक संस्थानों में बची हुई सीटों पर अपनी ट्रेड प्राथमिकता को भर सकते हैं। इसके बाद 13 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी।
जानिये...ये है आईटीआई में हुए दाखिलों की स्थिति
1-ब्वॉयज आईटीआई रावलधी-
ट्रेड का नाम- अब तक दाखिले हुए
1.कारपेंटर-15
2. कोपा-30
3.कोस्मेटोलॉजी-1
4.डीएमसी-10
5.ड्रैस मेकिंग-6
6.इलेक्टिशियन-25
7.एमईजी-12
8.फिटर-20
9. मोटर मैकेनिक-25
10.मैकेनिक डीजल- 27
11.पेंटर-5
12. प्लंबर-18
13. आर एंड एसी-11
14. स्टेनो अंग्रेजी-13
15.टर्नर-20
16.वेल्डर-13
कादमा राजकीय आईटीआई
ट्रेड का नाम- दूसरी लिस्ट में दाखिले हुए
1. कोपा-4
2. फिटर-4
3. इलेक्ट्रिशियन-2
दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला लेने का सोमवार आखिरी दिन था। अगली मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को लगेगी। सात से नौ सितंबर तक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ट्रेड की प्राथमिकता भर सकते हैं। दाखिला लेने के इच्छुक आवेदक अपने दस्तावेजों को पूरा रखें।
अजय खोखर, प्राचार्य, राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी