{"_id":"67f578ccd9229994c00091ef","slug":"100-km-long-new-drinking-water-line-will-be-laid-in-21-wards-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134890-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 21 वार्डाें में डलेगी 100 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन, कम प्रेशर व दूषित पेयजल आपूर्ति से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 21 वार्डाें में डलेगी 100 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन, कम प्रेशर व दूषित पेयजल आपूर्ति से राहत
Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंपापुरी जलघर का पानी भंडारण टैंक।
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। शहर के सभी 21 वार्डाें में करीब 100 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन डाली जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसका मसौदा तैयार करने में जुटे हैं और यह 115 करोड़ की परियोजना से अलग है। दूसरी बड़ी पेयजल परियोजना पर काम पूरा होने से शहर के करीब 90,000 लोगों को कम प्रेशर व दूषित पेयजल आपूर्ति से छुटकारा मिलेगा।
जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दूसरी परियोजना पर काम पूरा होने के बाद शहर की एक भी नई या पुरानी कॉलोनी पेयजल लाइन से वंचित नहीं रहेगी। इस नए प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने में भी देरी नहीं लगने वाली है क्योंकि केंद्र सरकार की योजना के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मिशन देशभर में गत दो साल से चल रहा है। पेयजल व स्वच्छता के बारे में केंद्र सरकार गंभीर है।
शहर की आबादी करीब 90,000 है। गौरतलब है कि शहर में डेढ़ दशक से नई पेयजल लाइनें नहीं बिछाई गई हैं जबकि आबाद एरिया हर साल बढ़ता रहा है। ऐसे में पेयजल की आपूर्ति पटरी पर नहीं है। कहीं पानी पहुंच रहा है तो किसी क्षेत्र में पानी फालतू है। पानी का समान वितरण नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों शहर में पांच नई कॉलोनियां वैध भी हुई हैं इनमें भी नई पेयजल लाइनें बिछाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
गांवों में बिछाई गई 1.60 लाख मीटर लंबी लाइन
जनस्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति में काफी सुधार किया है। इसके तहत एक लाख साठ हजार मीटर लंबी पेयजल लाइनें अलग- अलग गांवों में बिछाई गई हैं। नए जलघर भी बनाए गए हैं और पुराने जलघरों को अपग्रेड कर आपूर्ति में सुधार भी किया गया है। पेयजल की गुणवत्ता में सुधार के लिए जलघरों मेंं फिल्टर सिस्टम प्रणाली में भी सुधार किया गया है। पुरानी मोटर को बदलकर नई लगाई गई हैं।
अब शहर में बदली जाएंगी जर्जर लाइन
अब जनस्वास्थ्य शहर की भी सुध लेने जा रहा है। शहर में पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में विभाग पहले से ही काम कर रहा है। शहर के सभी जलघरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अब पूरे शहर में 100 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत जर्जर लाइन को बदला भी जाना है और नई लाइन भी बिछाई जानी हैं। इसके तहत जरूरत के अनुसार सभी वार्डों में नई पेयजल लाइन बिछाई जाएंगी। इसके बाद पेयजल आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार आने की उम्मीद है। विभाग अगले 30 वर्षों तक की योजना पर काम कर रहा है।
शहर के लिए पेयजल लाइन का नया प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पूरे शहर में 100 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद शहरवासियों को पेयजल संकट से छुटकारा मिल जाएगा। - मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग