फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   100 investors duped of crores on pretext of working on PM's project

चरखी दादरी: प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट पर काम करने का झांसा देकर 100 निवेशकों से करोड़ों की ठगी

Sun, 19 Feb 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
100 investors duped of crores on pretext of working on PM's project
दादरी थाना शहर चरखी दादरी।
चरखी दादरी। गुजरात के धोलरा में प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट न्यू स्मार्ट सिटी में जमीन खरीदवाने का झांसा देकर जिले के लोगों से निवेश करवाकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में आई शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने राजस्थान निवासी दो दंपती समेत सात लोगों पर धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिले के 100 से अधिक लोग ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ियों को झांसा देकर आठ करोड़ से ज्यादा की रकम ठगी गई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में विरेंद्र कुमार, अमित, रविंद्र, अनिल कुमार और रामबीर ने बताया गुजरात की नेक्सा एवर ग्रीन कंपनी से जुड़े कुछ लोग उनके पास आए और उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी धोलेरा में प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट न्यू स्मार्ट सिटी में प्रॉपर्टी का कार्य करती है। यदि वे कंपनी में निवेश करेंगे तो उन्हें वहां पर प्रॉपर्टी और उसकी वेल्यू का रिटर्न दिया जाएगा। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने उनकी बातों में आकर अपने लाखों रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सेवानिवृत्त जवानों को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अलावा दादरी जिले के सौ से भी ज्यादा लोगों ने लगभग आठ करोड़ रुपये निवेश किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे इस कंपनी से वर्ष 2021 से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हर सप्ताह उनके खाते में कंपनी की ओर से किश्त आती थी, लेकिन गत 24 जनवरी से उनकी किश्त नहीं आ रही है और कर्मचारियों के फोन व ऑफिस भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल निवेश का तीन प्रतिशत रिटर्न देती थी कंपनी
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कंपनी उनकी निवेश की रकम के हिसाब से उसका तीन प्रतिशत रिटर्न देती थी। हर सप्ताह मंगलवार को उनके खाते में 1353 रुपये की किश्त आती थी, लेकिन 24 जनवरी से किश्तों का सिलसिला बंद पड़ा है।
कंपनी में निवेश की सीमा असीमित
पीड़ितों ने बताया कि कंपनी में जितना चाहे निवेश कर सकते हैं। कंपनी में रकम निवेश करने के अगले सप्ताह ही उनकी किश्त शुरू कर दी जाती थी। इसके अलावा ज्यादा रकम निवेश करने वाले व्यक्ति को पांच प्रतिशत रिवाॅर्ड दिया जाता था।
कंपनी संचालक ने वीडियो भेज दिया
शिकायतकर्ता विरेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के संचालक रणबीर सिंह बिजारणिया ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से फोन पर वीडियो भेजा है। इसमें उन्होंने कहा कि वे निश्चिंत रहे, उनके पैसे डूबे नहीं हैं और वे जल्दी उनसे मिलने आएंगे।
इन पर दर्ज हुआ है केस
राजस्थान के सीकर निवासी रणबीर और उसकी पत्नी लक्ष्मी, बनवारी लाल और उसकी पत्नी गिरजा देवी, सुभाषचंद्र बिजारणिया, सुधीश मील व अमित कुमार पर ठगी का केस दर्ज हुआ है।
किसी ने 17 तो किसी ने 45.30 लाख रुपये किए निवेश
केस 1- कंपनी में 4 नवंबर 2021 से अब तक 45.30 लाख रुपये निवेश कर चुका हूं। इसके साथ ही मैंने अपनी पत्नी के नाम से 20.56 लाख रुपये भी कंपनी में निवेश किए हैं।
विरेंद्र कुमार, बेरला
केस 2- जमींदारा करके हमने रुपये जोड़े थे। पिछले साल 29 दिसंबर से अब तक कंपनी में नौ लाख रुपये निवेश कर चुका हूं। तीन लाख भाई और तीन लाख पिता के नाम से निवेश किए थे।

सुमित, डूडीवाला
केस 3- गांव में खेतीबाड़ी करता हूं। पिछले साल सितंबर माह से अब तक कुल 27 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर चुका हूं। 23 जनवरी से अब तक मेरे खाते में एक भी किश्त नहीं आई है।
प्रविंद्र, पिचोपा
केस 4 - गत 5 जनवरी से कंपनी में निवेश करना शुरू किया था। अब तक कुल 17 लाख रुपये निवेश कर चुका हूं लेकिन 23 जनवरी से मेरे खाते में रुपये नहीं आए हैं।
पीड़ित, बेरला निवासी (नाम न छापने की अपील की)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed